Trending Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. इन वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद कई बार हंसी आती है, तो कई बार हैरानी भी होती है. कुछ वीडियो तो काफी चौंकाने वाले होते हैं और काफी समय तक हमारे दिमाग से निकलते ही नहीं. ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको हंसी भी आएगी और आप हैरान भी होंगे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो अमेरिका (America) के न्यू यॉर्क (New York) का बताया जा रहा है. इस वीडियो में आप एक शख्स को देखेंगे, जिसने शर्ट उतार रखी है और मेट्रो के अंदर ही उसने बाथ टब लगा लिया है. वायरल वीडियो में आप इस शख्स को मेट्रो के अंदर ही बाथ टब में नहाते हुए देख सकते हैं.
इस शख्स को देखने के बाद मेट्रो में हर कोई हैरान है. आप वीडियो में देखेंगे कुछ यात्री इस व्यक्ति को नहाने से रोकते हैं. इसके बाद कहासुनी शुरू हो जाती है और बात धक्कामुक्की तक पहुंच जाती है. मारपीट शुरू होते ही मेट्रो के अंदर कुछ लोग बीचबचाव करने आते हैं और सभी को शांत करते हैं.
क्या ये सब स्क्रिप्टेड था?
इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं. हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि ये स्क्रिप्टेड था या सच में ऐसा हुआ है. हालांकि, इस शख्स का एक वीडियो कुछ दिन पहले भी वायरल हुआ था. उस वीडियो में ये शख्स सड़क पर लेटा हुआ दिखाई देता है, जिसके बाद एक महिला उसे खाना ऑफर करती है और बाद में घर ले जाती है. यही कारण है कि लोग ये कह रहे हैं कि ये व्यक्ति ऐसा नाटक जानबूझकर करता है.
वीडियो को मिले 4.8 मिलियन व्यूज़
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर ENTERTAINMENT NETWORK नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 25 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 4.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. 1.40 लाख से अधिक ट्विटर यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है.
ये भी पढ़ें- Trending: पाकिस्तान के इस वीडियो ने मचाया तहलका, 'चांद नवाब' 2.0 ने नाले से की जांबाज़ रिपोर्टिंग, आप भी देखिए
ये भी पढ़ें- नहीं मिली एंबुलेंस, पिता थक गया तो 10 साल के बेटे को पकड़ाया अपने 2 साल के लड़के का शव, सिस्टम पर कलंक है ये वीडियो!