Pakistani Reporter Viral Video: पाकिस्तान में बाढ़ (Flood In Pakistan) की रिपोर्टिंग करते हुए एक रिपोर्टर का वीडियो दुनियाभर में वायरल हो रहा है. वीडियो में रिपोर्टर खुद गले तक डूबा दिखता है और किसी तरह से माइक को संभाल रखा है. हैरानी की बात यह है कि बाढ़ में गर्दन तक डूबने के बावजूद ये रिपोर्टर रिपोर्टिंग कर रहा है. 

ये बात आप सब जानते हैं कि सोशल मीडिया (Social Media) पर पाकिस्तानी मीडिया के बहुत से वीडियो वायरल (Pakistani Media Viral Videos) हुए हैं. शायद ही ऐसा कोई महीना जाता हो जब आपको पाकिस्तानी मीडिया के हंसी मज़ाक वाले वीडियो ना देखने को मिलें. वहीं इस बार वीडियो सीधा बाढ़ की कवरेज से सामने आया है.

पाकिस्तान में इस समय बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है. इसी बीच पाकिस्तान में बाढ़ की रिपोर्टिंग (Reporter In Flood Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप देख सकते हैं कि एक नाले के अंदर एक पाकिस्तानी पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहा है.

गर्दन तक पानी और लाइव रिपोर्टिंग

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि रिपोर्टर की गर्दन तक पानी आ चुका है और उसने किसी तरह से माइक को संभाल रखा है. हालांकि, वो अपनी जान की फिक्र किए बिना ही पानी के अंदर से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहा है. 

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर Anurag Amitabh नाम के यूजर शेयर ने किया है. 27 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- नहीं मिली एंबुलेंस, पिता थक गया तो 10 साल के बेटे को पकड़ाया अपने 2 साल के लड़के का शव, सिस्टम पर कलंक है ये वीडियो!

ये भी पढ़ें- Trending: रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सो रहे 7 माह के बच्चे को उठाकर भागा शख्स, वायरल हुआ वीडियो