ट्रेन में सफर करना जितना सुरक्षित होता है उतना ही खतरनाक होता है उसके दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करना. लेकिन अगर कोई सिरफिरा ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करने लगे तो समझो यमराज भैंसा बस आने ही वाला है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ जो होता है उसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी.

Continues below advertisement

ट्रेन से बाहर लटककर स्टंट कर रहा था युवक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर हैंडल पकड़ता है और पूरे शरीर के साथ बाहर झूलने लगता है. इससे भी युवक का मन नहीं भरता तो वो एक स्टेप और नीचे उतरता है और ट्रेन के बाहर चल रही ठंडी हवा के मजे लेने लगता है, हालांकि उसे पता ही नहीं है कि थोड़ी ही देर में उसकी ये बेवकूफी उसकी जान पर भारी पड़ने वाली है. अब वीडियो के अगले हिस्से में होता वही है जिसका डर लगा हुआ था.

अचानक खंभे से टकराया सिर

वीडियो में दिखता है कि ट्रेन के बाहर झूलते हुए युवक का सिर और कंधा एक खंभे से टकरा जाता है और इसके बाद वो चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ता है. इसके बाद वीडियो बना रहा शख्स भी हड़बड़ा जाता है और कैमरा बंद कर देता है. वीडियो देखकर मालूम होता है कि खंभे से टकराने के बाद युवक की क्या हालत हुई होगी.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, अब कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा

वीडियो को @HPhobiaWatch नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वीडियो फर्जी लग रहा है पता नहीं क्यों. एक और यूजर ने लिखा...एआई ने लोगों को बेवकूफ बनाया हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अगर बच गया होगा तो आइंदा स्टंट करना तो दूर कभी ट्रेन में ही नहीं बैठेगा.

यह भी पढ़ें: मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल