✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल

कविता गाडरी   |  10 Mar 2026 03:20 PM (IST)

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया. इसी दौरान माहिका शर्मा दौड़कर मैदान पर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंची. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और जश्न में साथ नजर आए.

वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल

हार्दिक पांड्या का वायरल वीडियो

बीती 8 फरवरी को भारत ने तीसरी बार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीता है. वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों का जश्न लगातार चर्चा में बना हुआ है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जिस तरह से सेलिब्रेशन किया उसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन्हीं वायरल पलों में सबसे ज्यादा सुर्खियां टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बटोर रहे हैं. दरअसल जीत के बाद हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मनाते नजर आए. दोनों के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं जिन्हें देखकर फैन्स इस कपल की केमिस्ट्री की चर्चा कर रहे हैं. जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेलिब्रेशन फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया. इसी दौरान माहिका शर्मा दौड़कर मैदान पर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंच गई. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और जीत की खुशी में साथ नजर आए. कुछ ही देर बाद दोनों खुशी में डांस करते हुए भी दिखाई दिए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की हार्दिक और माहिका एक दूसरे के साथ मस्ती भरे अंदाज में जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स इस पल को बहुत पसंद कर रहे हैं. ये भी पढ़ें-Video: ट्रेन है या डांस स्टूडियो? एसी कोच में 30 लोगों ने जमकर किया हंगामा, देसी गानों पर लगाए ठुमके

पोडियम पर लेटे दिखे हार्दिक और माहिका जश्न के दौरान एक और वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. इस वीडियो में हार्दिक और माहिका अवॉर्ड सेरेमनी के पोडियम पर बैठने के दौरान कुछ देर के लिए वहीं लेटे हुए भी नजर आए. भरे हुए स्टेडियम के बीच ये रोमांटिक पल फैन्स की नजरों से बच नहीं पाया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. कहीं यूजर्स ने इसे जीत की खुशी में बिताया गया खास और यादगार पल बताया है.

मैदान से भी सामने आए और कई वायरल वीडियो मैदान से सामने आए अलग-अलग वीडियो में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. एक दूसरे वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दूसरे वीडियो में माहिका हार्दिक को गले लगाते नजर आ रही है.  इन वीडियो को देखकर फैन्स कह रहे हैं कि जीत की खुशी में यह कपल पूरी तरह जश्न में डूबा हुआ है. इसके अलावा मैच के बाद एक इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा को अपना लकी चार्म बताया, उन्होंने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई है तब से उनकी किस्मत बेहतर हुई है और लगातार सफलता मिल रही है. बताया जा रहा है कि नताशा से अलग होने के बाद माहिका हार्दिक की जिंदगी में आई और पिछले करीब 1 साल से दोनों रिलेशनशिप में है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान माहिका कई मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद रहकर हार्दिक को सपोर्ट करती भी दिखाई दी.

सोशल मीडिया पर फैन्स के रिएक्शन हार्दिक और माहिका के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने हार्दिक और माहिका का वीडियो देखने के बाद लिखा जीत के बाद भी हार्दिक का रोमांटिक मोड ऑन है. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऐसा जश्न तो बनता है. वहीं एक और यूजर लिखता है नेक्स्ट लेवल बाय हार्दिक पांड्या.  एक यूजर कमेंट करता है कोई हार्दिक पांड्या को बताओ कि यह बेडरूम नहीं मैदान है. वहीं एक और यूजर लिखता है अब कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता हार्दिक पांड्या और ईशान किशन उनकी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-कैसे दम तोड़ता है किंग कोबरा, वीडियो में देखें कैसे कब्ज हुई मौत के सौदागर की रूह? यूजर्स हैरान

Published at: 10 Mar 2026 03:20 PM (IST)
Tags:trending newsHardik Pandya Viral VideoVIRAL VIDEOHardik Pandya video with girlfriendMahika Sharma viral video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.