Dangerous swing viral video: झूला-झूलना किसे पसंद नहीं है. बचपन में हर किसी ने झूले झूले हैं. तो कभी सिर्फ झूले झूलने के लिए मेले में भी जाने की जिद की ही है. खासकर बचपन में तो झूले से अलग ही लगाव होता है. पार्क में झूला देखते ही उनकी तरफ दौड़ पड़ते हैं. झूला झूलने के लिए कई तरह के बहाने भी बनाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने ऐसा झूला देखा है जिसमें झूल रहे लोगों को देखकर आपकी सांस ही अटक जाए. आज हम ऐसे ही एक झूले का वायरल वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

झूले को देख अटक जाएंगी आपकी सांसवायरल हो रही वीडियो में एक मेले जैसी जगह नजर आ रही है. मेले में लोगों की काफी भीड़ भी दिख रही है और काफी सारे झूले भी सजे हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन वीडियो में एक शख्स ऐसा कुछ करता है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में एक शख्स एक तरफ से दूसरी तरफ उड़ता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, शख्स एक झूला झुल रहा है जिसमें वो एक तरफ से आसमान में उड़ता हुआ आता है और दूसरी तरफ नेट पर कलाबाजी करते हुए गिरता है. वीडियो को देखकर एक बार के लिए तो आप भी डर जाएंगे और दोबारा किसी मेले में जाकर ऐसे झूले में बैठने से पहले सौ बार सोचेंगे. आप खुद ही देख लीजिए इस झूले की वीडियो.

देखें वीडियो: 

यह भी पढ़े: Watch: शख्स को स्वीमिंग पूल पर प्रैंक करना पड़ा भारी, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी!

वीडियो पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्सवायरल वीडियो को अब तक 2.9 मिलियन बार देखा जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ' क्या आप इसे ट्राई करेंगे?'. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर मजेदार कमेंट्स लिख रहे हैं.