Trending Bachche Ka Video: बच्चों को अक्सर आपने जमीन, कागज और दीवारों के अलावा चादरों पर भी लीपापोती करते देखा होगा. बच्चों का दिमाग बहुत क्रिएटिव होता है इसलिए वो कहीं भी अपनी रचनात्मकता दिखाने लगते हैं. कुछ तो ये जानते हुए कि ऐसा करने पर डांट पड़ेगी, फिर भी वही काम करते हैं. बिल्कुल ऐसा ही कुछ काम, एक बच्चा वीडियो में करते हुए नजर आ रहा है.
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो (Funny Video) में आप देखेंगे कि एक बच्चा अपनी ट्विस्टर चलाकर सड़क पर खड़ी एक गाड़ी के पास जाता है और इस पर लिपस्टिक से ढेर सारे निशान बना रहा होता है. सारी खुराफात करने के बाद बच्चा वहां से अपनी ट्विस्टर चलाकर रफ्फूचक्कर हो जाता है. ये पूरा नजारा देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे.
वीडियो देखिए:
टैलेंटेड है ये बच्चा
वीडियो को मोरिसा श्वार्ट्ज नाम के ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है. महज सात सेकंड का ये वीडियो यूजर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लाने के आइए काफी है. वीडियो को साझा करते समाय इसके कैप्शन में दिया है कि, "वह एक दिन बॉडी शॉप का मालिक होगा." पोस्ट को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि वीडियो को न्यू जर्सी, यूएसए से अपलोड किया गया है.
क्यूट बच्चे की शैतानी हुई वायरल
इस छोटी सी क्लिप को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 415 लाइक्स भी अब तक मिल चुके हैं. इस वीडियो ने ट्विटर यूजर्स को अलग अलग भागों में बांट दिया है. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हंसी वाले इमोजी पोस्ट किए हैं तो कई ने इस बच्चे की इस शरारत को बिलकुल गलत ठहराया है.
ये भी पढ़ें:
डॉग के आगे फेल हुआ बच्चे का स्वैग, Video देखकर हंसी नहीं रुकेगी
