Trending Leopard Video: स्वस्थ शरीर और उत्तम जीवन शैली के लिए खुद को फिट (Fitness) रखना अत्यधिक आवश्यक होता है. इसके लिए खान-पान के साथ ही साथ व्यायाम (Exercise) करना भी जरूरी होता है. आप जानते हैं कि खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए जानवर भी एक्सरसाइज (Animal Exercise) करते हैं. आपको लगेगा हम मजाक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है.

हाल ही में एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. इसमें एक तेंदुए के बच्चे को एक पेड़ की शाखा से पुल-अप (Pull-Up Video) करते हुए दिखाया गया है .छोटी सी  क्लिप की शुरुवात में जंगल में तेंदुए के दो बच्चों को एक साथ देखा जा सकता है. इनमें से एक तेंदुआ एक छोटी शाखा से लटकता हुआ दिखाई दे रहा है जिसके आगे के दो पैर जमीन पर हैं. ये छोटा तेंदुआ पेड़ की शाखा को पकड़कर अपने पिछले पैरों को भी धीरे-धीरे ऊपर खींचता है मानो जैसे पुल अप (Pull-Up) कर रहा हो.

वीडियो देखें:

17 सेकंड की छोटी सी क्लिप को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda IFS) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस दिलचस्प वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “आगे के कठिन जीवन के लिए शरीर को मजबूत करने के लिए जीवन में जल्दी व्यायाम करें."

तेंदुए ने बनाया जंगल को जिम

इस छोटे तेंदुए की छोटी सी क्लिप ने नेटजेंस के बीच बड़ी हलचल मचा दी है. इस क्लिप ने नेटिज़न्स को आश्चर्यचकित कर दिया है. वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स भी मिल चुके हैं. यूजर्स ने इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, "ये जंगल जिम है." एक अन्य यूजर ने तेंदुए के इस वीडियो (Leopard Video) को देखकर आश्चर्य होते हुए लिखा है कि, "ओह! यहां तक कि जानवर भी अपने शुरुआती जीवन में व्यायाम (Exercise) के महत्व को सीखते हैं."

ये भी पढ़ें:

Watch: जींस पहने चिम्पांजी ने अलग-अलग पोज में खिंचवाई महिला के साथ फोटो, फिर गले लगाकर कर दिया ये काम

Watch: वनमानुष ने गोद लिए तीन टाइगर के बच्चे, देखिए कैसे करता है इनकी देखभाल