✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

ऐसा तो सिर्फ बेंगलुरु में ही होता है... लैंडलॉर्ड बना टेक एडवाइजर तो भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  24 Nov 2024 11:26 AM (IST)

Viral Bengaluru Moment: बेंगलुरु में एक टेक entrepreneur के किराएदार ने उसका सलाहकार बनने की पेशकश की और अब वे दोनों मिलकर एक स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं.

ऐसा तो सिर्फ बेंगलुरु में ही होता है... लैंडलॉर्ड बना टेक एडवाइजर तो भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स

बेंगलुरु का मकान मालिक अपने किरायेदार के लिए तकनीकी सलाहकार बन गया

मकान मालिक से किराएदार की नोकझोंक तो आपने होते हुए खूब देखी होगी. कभी मकान मालिक किराएदार को हड़का देता है तो कभी किराएदार मकान मालिक से बहस करने लगता है. कुल मिलाकर इन दोनों का रिश्ता खट्टा मीठा होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि कोई मकान मालिक अपने किराएदार का ही सलाहकार हो जाए. जी हां, बेंगलुरु में एक टेक entrepreneur के किराएदार ने उसका सलाहकार बनने की पेशकश की और अब वे दोनों मिलकर एक स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं.

किराएदार बना टेक सलाहकार

भारत की टेक कैपिटल के रूप में जाना जाने वाला बेंगलुरु अक्सर अपने अनूठे कॉर्पोरेट कल्चर, तेजी से बढ़ती तकनीकी नौकरियों और मकान मालिकों से जुड़ी विचित्र कहानियों के लिए सुर्खियां बटोरता रहता है. इंजीनियर-मकान मालिक की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए, एक नया सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है और अब वायरल हो रहा है. हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट में, सोशल मीडिया यूजर वेट्री वेंथन, जो कि आईआईएम अहमदाबाद से ग्रेजुएट हैं और फिनटेक entrepreneur हैं, ने एक अनोखा एक्सपीरियंस शेयर किया. लिंक्डइन पर उनके बायो के अनुसार, वेट्री एक फिनटेक स्टार्टअप बना रहे हैं. अपने पोस्ट में, उन्होंने बताया कि उनके मकान मालिक ने उनके तकनीकी सलाहकार यानी टेक एडवाइजर की भूमिका निभाई है, और मजाक में कहा कि ऐसी चीजें केवल बेंगलुरु में ही हो सकती हैं.

दोनों मिलकर कर रहे स्टार्टअप पर काम

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बेंगलुरु एकमात्र ऐसा शहर है, जहां आपका मकान मालिक आपके स्टार्टअप के लिए तकनीकी सलाहकार भी बन जाता है. मेरे मकान मालिक (इंटेल में सॉल्यूशन आर्किटेक्ट) को हमारा प्रोडक्ट बहुत पसंद आया और वह हमें कॉरपोरेट से मिलवा रहे हैं और कैफे में हमसे मिलकर हमारे स्टार्टअप पर सलाह दे रहे हैं. वेट्री वेंथन की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर पीक बेंगलुरु का ध्यान खींचा, जिससे कमेंट्स में मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि वेट्री अपने मकान मालिक से भारी सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ करने के लिए कहें.

यह भी पढ़ें: 4 घंटे डीप फ्रिज में शव, डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम में मृत बताया, लेकिन अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गया शख्स

यूजर्स बोले, किराया माफ करा लो

पोस्ट को @vetrijedi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है. सोशल मीडिया यूजर्स किराएदार पर भड़क भी रहे हैं तो कुछ इसे मजाकिया अंदाज में भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इससे अपना किराया माफ करवा लो. एक और यूजर ने लिखा...बेंगलुरु में ही नहीं ऐसा हर जगह देखने को मिल जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इतनी सी बात का हव्वा बनाने तुम सोशल मीडिया पर चले आए.

यह भी पढ़ें: बिना डिग्री वाले डॉक्टर ने कर दिए 44 लोगों के ऑपरेशन, मामला जानकार रह जाएंगे हैरान

Published at: 24 Nov 2024 11:26 AM (IST)
Tags:Viral newsTRENDINGBegaluru
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • ऐसा तो सिर्फ बेंगलुरु में ही होता है... लैंडलॉर्ड बना टेक एडवाइजर तो भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.