✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गद्दारी करबे...पाक के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा ने सिर से लगाई भारत की मिट्टी, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

एबीपी लाइव   |  शेख इंजमाम  |  18 May 2025 12:19 PM (IST)

ज्योति मल्होत्रा वही यूट्यूबर है जिस पर पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी के आरोप लगे हैं और फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है. लेकिन अब उसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गद्दारी करबे...पाक के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा ने सिर से लगाई भारत की मिट्टी, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

ज्योति मल्होत्रा ​​का पुराना वीडियो

आज के दौर में देशभक्ति का ढोंग करना एक फैशन सा हो गया है. अगर आपको अपने पेज और सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज चाहिए तो देशभक्ति का झूठा नाटक कर दीजिए लोग आपके पीछे पीछे आकर आपको अपना मसीहा मान लेंगे. लेकिन कई लोग हैं जो देश से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं, यही लोग हैं जो देश पर आई मुसीबत को अपनी जान देकर भी दूर करने की हिम्मत रखते हैं. बाकी चीखने वाले लोगों का क्या? चीखते हैं, चीखते होंगे.

ये हम आपको अपनी निजी राय नहीं बता रहे हैं, बल्कि हाल ही में ज्योति मल्होत्रा पर लगे गंभीर आरोप आपको खुद इस बात पर सोचने को मजबूर कर देंगे. जी हां, ज्योति मल्होत्रा वही यूट्यूबर है जिस पर पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी के आरोप लगे हैं और फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है. लेकिन अब उसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो देशभक्ति का झूठा ढोंग करती दिखाई दे रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करती थी ज्योति मल्होत्रा!

हाल ही में लोगों ने एक चौंकाने वाली खबर सुनी कि पाकिस्तान कई बार जाकर वापस आने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाक के लिए जासूसी का आरोपी पाया गया और गिरफ्तार किया गया. लेकिन अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ज्योति की एक्स्ट्रा क्लास और लगा दी है. दरअसल, ज्योति मल्होत्रा अपने एक वीडियो में भारत पाक बॉर्डर पर खड़ी होकर भारत में प्रवेश करती दिखाई दे रही है. इस दौरान वो पाकिस्तान को अलविदा कहते हुए भारत की ओर बढ़ती है और नीचे बैठकर भारत की मिट्टी को छू कर अपने सिर माथे पर लगाते हुए कहती है..."मेरा वतन" ये वीडियो ऐसे वक्त में वायरल हो रहा है जब ज्योति मल्होत्रा को देश से गद्दारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

वीजा लगवाने के बाद पाकिस्तानी शख्स के संपर्क में आई

ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी और दानिश ने इसे पाकिस्तान भी भेजा था. ज्योति मल्होत्रा अपना ट्रैवल चैनल चलाती है वो पाकिस्तान भी गई थी और कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान में शेयर कर रही थी. पूछताछ के दौरान ज्योति मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि उसका 'ट्रैवल विद-जो' नाम से यूट्यूब पर चैनल है. वो पासपोर्ट धारक है और वर्ष 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के संबंध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी. उसने अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया था फिर उससे बातें करने लगी थी.

यह भी पढ़ें: लोगों का नाच देखकर सांड को आ गया गुस्सा, फिर टेंट में घुसकर बना दिया भूत

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को NAUGHTYWORLD नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी राय कायम कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसे वापस पाकिस्तान भेज दो. एक और यूजर ने लिखा...ये तो मेकअप में खूबसूरत लग रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसे ढोंगियों को सही रास्ता दिखाना ही हमारा लक्ष्य है.

यह भी पढ़ें: बेटे ने मदर्स डे निबंध लिख खोली अपनी मां की पोल..फिर हुई ऐसी कुटाई कि मर गया अंदर का सुलेमानी कीड़ा

Published at: 18 May 2025 12:19 PM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEOJyoti Malhotra
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • गद्दारी करबे...पाक के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा ने सिर से लगाई भारत की मिट्टी, पुराना वीडियो हो रहा वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.