Trending Soldiers Dance Video: काला चश्मा डांस ट्रेंड का जादू खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब ये डांस ट्रेंड एलओसी तक पहुंच गया है. जी हां बिलकुल ठीक सुना आपने. सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गाने पर डांस करते हुए कैप्चर किया गया है.
सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों का 52 सेकंड का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सेना के आठ जवान, बर्फीले ऊंचे पहाड़ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. ये सभी बर्फ में डांस कर रहे हैं और उनके आसपास के जंगलों वाली पहाड़ियों पर बर्फ भी दिखाई दे रही है. डांस करते समय ये जवान, इस ट्रेंडिंग डांस का एक हुक स्टेप भी करते नजर आते हैं. एक जवान गाने के बीच, बर्फ पर ही बैठकर पॉपुलर स्टेप करता नजर आता है. इन जवानों ने अपने डांस से बर्फ में भी आग लगा दी है.
वीडियो देखिए:
भारतीय सैनिकों ने किया बढ़िया डांस
कश्मीर में तैनात भारतीय सेना की सूत्रों के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय सैनिक एलओसी पर मस्ती करते नजर आए हैं. नियंत्रण रेखा पर शांति हो या फायरिंग, भारतीय सैनिक अपनी दूरी निभाते हुए, ऐसे हल्के-फुल्के मौकों का फायदा उठाते हैं और अपना बढ़िया समय बिताते हैं. भारतीय जवानों के इससे पहले भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और धूम मचा चुके हैं. इनके वीडियो देखकर अकसर लोग यही कहते हैं कि ये है असली हीरो का डांस.
एलओसी का है ये वीडियो
नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी शुरू हो गई है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि ये वीडियो हाल में ही बनाया गया होगा. पिछले करीब 20 महीनों से भारत और पाकिस्तान के बीच की इस नियंत्रण रेखा (LOC) पर कोई हलचल नहीं देखी गई है जिससे यहां शांति बनी हुई है. पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ की घटनाओं को छोड़कर एलओसी पर इस समय लगभग शांति का माहौल है.
ये भी पढ़ें-