✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो

Advertisement
कविता गाडरी   |  09 Mar 2026 01:37 PM (IST)

भारत की जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस वीडियो की हो रही है, वह पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का है. 76 साल के गावस्कर मैच के बाद मैदान में ही खुशी से डांस करते नजर आए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो

टीम इंडिया के जश्न का वीडियो वायरल

इंडियन क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया है. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया. मैच खत्म होते ही मैदान से कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर और फैंस खुशी से झूमते नजर आए. खास बात यह रही की कुछ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैन्स उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.

Continues below advertisement

टीम इंडिया की जीप पर 76 की उम्र में जमकर नाचें सुनील गावस्कर भारत की जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस वीडियो की हो रही है, वह पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का है. 76 साल के गावस्कर मैच के बाद मैदान में ही खुशी से डांस करते नजर आए. ब्रॉडकास्टर स्टार भारत ने उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. कई यूजर्स ने मजाक में इस वीडियो को देखकर लिखा है की 76 की उम्र में भी गावस्कर के मूव्स टीम के खिलाड़ियों से बेहतर है.

मैदान पर हार्दिक पांड्या का गर्लफ्रेंड संग डांस वायरल भारत की जीत के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी जश्न में डूबे नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों के चेहरे पर वर्ल्ड कप जीतने की खुशी साफ नजर आ रही है और फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. ये भी पढ़ें-Optical Illusion: जंगल की इस तस्वीर में छिपा है 12 नंबर, 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आपकी नजर है तेज

खिलाड़ियों का भांगड़ा डांस भी हुआ वायरल वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज समेत कई खिलाड़ी भांगड़ा करते हुए भी नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ियों की यह मस्ती और ऊर्जा देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस भी उनके साथ घूमने लगे.

फैंस के साथ इरफान पठान का डांस भी हुआ वायरल पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान भी भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में शामिल हो गए. उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद फैन्स के साथ डांस किया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा यह स्पेशल डांस है, इंडियन क्रिकेट की धड़कन यानी फैंस के साथ.

मैदान पर बाकी खिलाड़ियों की भी दिखी फुल मस्ती वर्ल्ड कप जीतने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से कई और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक पांड्या और ईशान किशन जीत के बाद मजेदार अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी पूरी तरह जश्न के मूड में दिखाई दिए और स्टेडियम में मौजूद फैंस भी इस पल के खूब मजे ले रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फैन्स के भी आए मजेदार रिएक्शन न्यूजीलैंड को हराकर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी टीम को खूब बधाइयां मिल रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टीम इंडिया के वीडियो को देखकर कई यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर वायरल वीडियो को देखकर कमेंट करता है आज के सबसे खूबसूरत वीडियो है यह. वहीं कुछ यूजर टीम इंडिया को बधाई देते हुए भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है पूरी टीम इंडिया ने माहौल बना दिया. इसके अलावा इरफान पठान का वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया इरफान भाई यह डांस हमारे पड़ोसियों पर उनकी बिरयानी से भी ज्यादा नमक छिड़क रहा है. वहीं टीम इंडिया की जीत को लेकर एक और यूजर कमेंट करता है धोनी ने शुरुआत की, रोहित ने इसे आगे बढ़ाया और और सूर्या ने भारत की इस लेगसी को जारी रखा, इसलिए जश्न तो बनता है टीम इंडिया को बधाई.

ये भी पढ़ें-इनके तो 36 गुण मिल गए... शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने किया बेहूदा डांस, यूजर्स ले रहे मजे; देखें वीडियो

Published at: 09 Mar 2026 01:37 PM (IST)
Tags:INDIA VS NEW ZEALANDT20 World Cup 2026Mens T20 World Cup 2026Team India dance video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.