Trending News: कश्मीर को यू हीं धरती का स्वर्ग नहीं कहा जाता, इस घाटी में हर वो चीज है जो आपको जन्नत का ऐहसास कराती है. चिनार के पेड़ों और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच, जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में अब दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खुल गया है, जो यहां आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में हाल ही में खोले गए इस इग्लू कैफे की ऊंचाई 37.5 फीट है. इग्लू के निर्माता सैयद वसीम शाह ने इसे दुनिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा कैफे होने का दावा किया है.
स्विट्जरलैंड से मिली प्रेरणासैयद वसीम शाह ने बताया कुछ साल पहले मैंने स्विटजरलैंड में इस तरह का कॉन्सेप्ट देखा था, वहां इस तरह के होटल हैं. उन होटलों में खाने-पीने के साथ साथ सोने तक की व्यवस्था है. मैंने देखा कि गुलमर्ग में काफी बर्फ पड़ती है क्यों न यहां भी इस तरह का काम शुरू किया जाये. उन्होंने कहा कि इग्लू कैफे की शुरुआत उन्होंने पिछले साल की थी, साथ ही उन्होंने इसके एशिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे होने का दावा किया.
शाह ने कहा कि यह न केवल दुनिया का सबसे बड़ा, बल्कि सबसे ऊंचा इग्लू कैफे भी है. उन्होंने कहा कि इसी साल इसकी ऊंचाई को बढ़ाया गया है और अब इसकी ऊंचाई 37.5 फीट है जबकि इसका व्यास 44.5 फीट है. शाह ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे स्विटजरलैंड में है जिसकी ऊंचाई 33.8 फीट और व्यास 42.4 फीट है. इसलिए यह उससे भी बड़ा है. शाह ने कहा कि पिछल साल इसमें केवल 4 टेबल थीं और एक बार में केवल 16 लोग खाना खा सकते थे, लेकिन इस साल टेबलों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है.
कैफे में और क्या है खासशाह ने कहा कि हमने इसे दो चरणों में एक सीढ़ी के साथ बनाया है. यहां एक बार में 40 लोग खाना खा सकते हैं. इसको बनाने में हमें पूरे 64 दिन लगे. 25 लोगों ने दिन रात एक कर इसे बनाया. उन्होंने कहा कि इसकी मोटाई 5 फीट है और हमें उम्मीद है कि यह 15 मार्च तक खड़ा रहेगा. इसके बाद गर्मियां आने पर इसे आमजन के लिए बंद कर दिया जाएगा. यह कैफे स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
यह भी पढ़ें:
Watch: ट्रक के केबिन पर चढ़ी गाय, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान
Trending News: 22 साल की लड़की ने की 50 साल के शख्स से शादी, लोग समझते हैं बाप-बेटी
