Husband Wife Playing Game: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद प्यारा होता है. इस रिश्ते में प्यार तो होता ही है, लेकिन कई बार लड़ाई झगड़ा भी होता है, जो काफी आम भी है. अब जहां प्यारा होगा, वहां थोड़ी बहुत अनबन तो होगी ही. हालांकि, अब सोशल मीडिया (Social Media) के जमाने में पति-पत्नी काफी क्रिएटिव होते जा रहे हैं. घर की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए पति-पत्नी भी सोशल मीडिया ट्रेंड्स को फॉलो करते दिखते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आप एक शादीशुदा कपल को मजेदार खेल खेलते हुए देख सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में आप एक शादीशुदा कपल को देखेंगे, जिन्होंने एक नई गेम को इजात किया है. हम गारंटी ले सकते हैं कि आप इस नई गेम को देखने के बाद हंसेंगे जरूर. चलिए आपको इस वीडियो और गेम के बारे में कुछ जानकारी देते हैं.
सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए इस वीडियो में आप एक पति और पत्नी को देखेंगे, जिन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है. इसी के साथ उन्होंने पंखे पर एक रस्सी से पानी की बोतल को बांध दिया है. अब दोनों पंखे के नीचे खड़े हैं और पंखा स्लो स्पीड पर चलता है.
बहुत मजेदार है ये खेल!
आप वीडियो में देखेंगे कि दोनों को ही बोतल नहीं दिखाई देती है और वो उनके सिर पर बार-बार लगती है. इस गेम में उनको इसी बोतल से बचना है, लेकिन आंखों पर पट्टी के साथ. जैसे ही महिला को बोतल लगती है तो उसकी हंसी छूट जाती है. महिला को एक के बाद एक कई बार बोतल लगती है. दोनों के बीच इस खेल के कारण गजब की कैमिस्ट्री भी दिखाई देती है.
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर brns_03 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 4 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है. 3.27 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किया है.
ये भी पढ़ें- Viral Video: इस हाथी में छिपा है होनहार आर्टिस्ट! सूंड में पकड़ा ब्रश और कुछ ही पलों में बना दी सुंदर पेंटिंग
ये भी पढ़ें- Shocking: महिला ने घड़ियाल के गले में बांधा पट्टा और पानी में करवाई सैर, वीडियो देख हर कोई हैरान
