✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल

Advertisement
कविता गाडरी   |  05 Mar 2026 04:37 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक लड़की कमरे के अंदर असली सांपों के बीच स्नेक एंड लैडर खेलती नजर आ रही है.

लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल

स्नेक एंड लैडर गेम

आपने बचपन में स्नेक एंड लैडर का गेम तो खूब खेला होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्नेक एंड लैडर का गेम कभी असली सांपों के साथ भी खेला जा सकता है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक लड़की कमरे के अंदर असली सांपों के बीच स्नेक एंड लैडर खेलती नजर आ रही है. वीडियो में फर्श पर कई जिंदा सांप रेंगते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बीच सीढ़ियां रखी गई है. जिसके बाद यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट का पर हड़कंप मच गया और लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स करने लगे.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म

असली सांपों के साथ स्नेक एंड लैडर खेल रही लड़की

Continues below advertisement

स्नेक एंड लैडर का यह गेम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_shilpi_rahila नाम के अकाउंट से वायरल हो रहा है. जहां इस क्लिप में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की और एक लड़का सांपों के बीच खड़े हैं. वहीं उनके तरफ चारों तरफ कमरे में अलग-अलग प्रकार के कई सांप नजर आ रहे हैं. जिन्हें देखकर ही आम इंसान डर जाएगा. इसके अलावा लड़की के पास में सीढ़ियां रखी गई है और पूरा सीन स्नेक एंड लैडर गेम की तरह बनाया गया है. फिर वीडियो में दिखाई देता है कि लड़की इस गेम के लिए डाइस को फेंकती है और जितने नंबर आते हैं, उतने कदम आगे बढ़ाती है. लड़की बिना डरे सांपों के बीच मूव करते दिखाई देती है. वहीं कुछ सांप उसके बहुत करीब से गुजरते हैं, लेकिन वह घबराती नहीं है,  यही अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है .

सोशल मीडिया पर आए लोगों के रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार और डरे हुए अंदाज में कमेंट करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर लिखता है, देखने से ही डर लग रहा है, यार मैं नहीं खेलूंगी. वहीं दूसरा कमेंट करता है खतरों के खिलाड़ी. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है बहन खेल रही है लेकिन मैं फिल कर रही  हूं. एक दूसरा यूजर कमेंट करता है अगर तुम जिंदा रहोगी तो मैं भी खेलूंगा. इसके अलावा एक यूजर कमेंट में कहता है अब इस वीडियो को करो कॉपी किसी में दम हो तो.

वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है वाह भाई, असली सांप सीढ़ी. इसके अलावा एक यूजर ने रिश्तेदारों से कनेक्ट करते हुए कमेंट किया आप ऐसे मेरे रिश्तेदारों से नहीं खेल सकते. एक और यूजर कमेंट करता है भाई उस सांप सीढ़ी में सांप के काटने से नीचे आते हैं, इसमें तो ऊपर ही पहुंच जाओगे. एक और यूजर कमेंट करता है वीडियो ऐसा बनाओ की कोई कॉपी न कर पाए. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है यहां सांप सच में कटेगा, यहां सिर्फ ऊपर जाने का ऑप्शन है नीचे आने का नहीं.

ये भी पढ़ें-जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल

Published at: 05 Mar 2026 04:37 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOsnake and laddergirl playing with snakessnake and ladder viral video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.