✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Viral Video: शादी में होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाओं का वीडियो वायरल, शो-ऑफ कल्चर पर छिड़ी बहस

कविता गाडरी   |  25 Apr 2026 09:35 AM (IST)

एक वीडियो में शादी के फंक्शन के दौरान महिलाओं को होवरबोर्ड पर खड़े होकर मेहमानों को खाना सर्व करते हुए देखा जा सकता है. शादी में इस अनोखे अंदाज ने इंटरनेट पर शो-ऑफ कल्चर को लेकर नई बहस छेड़ दी

Viral Video: शादी में होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाओं का वीडियो वायरल, शो-ऑफ कल्चर पर छिड़ी बहस

शादी में होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाएं

Viral Video: भारतीय शादी हमेशा अपने भारी-भरकम इंतजाम, खानपान और अलग-अलग थीम के लिए जाने जाती रही है. लेकिन अब इन दिनों इन शादियों में कुछ अलग दिखने की होड भी तेजी से होती जा रही है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के फंक्शन के दौरान महिलाओं को होवरबोर्ड पर खड़े होकर मेहमानों को खाना सर्व करते हुए देखा जा सकता है. शादी में इस अनोखे अंदाज ने इंटरनेट पर शो-ऑफ कल्चर को लेकर नई बहस छेड़ दी है और इसे देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाओं का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में नजर आता है कि कुछ महिलाएं एक जैसी ड्रेस में तैयार है और होवरबोर्ड पर संतुलन बनाकर मेहमानों के बीच घूम रही है. उनके हाथों में स्नेक्स की ट्रे है, जिसे वह बड़े ही संतुलन और कॉन्फिडेंस के साथ मेहमानों को सर्व कर रही है. शादी का पूरा सेटअप बहुत भव्य दिखाई दे रहा है. चारों ओर सजावट, रोशनी और मेहमानों की भीड़ दिखाई दे रही है. कुछ लोगों महिलाओं के इस सर्विंग स्टाइल को देखकर एक्साइटेड नजर आते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो उसे नजरअंदाज करते हुए सामान्य तरीके से अपना खाना एंजॉय करते दिखते हैं. इस वीडियो पर कई व्यूज आ रहे हैं और लोग कमेंट सेक्शन में अपनी राय देते हुए भी नजर आ रहे हैं. ये भी पढ़ें-Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स

यूजर्स ने उठाए सवाल यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन के बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इस आईडिया को अनावश्यक दिखावा बताया. एक यूजर ने लिखा पैसा है तो इसका मतलब यह नहीं की हर चीज में शो-ऑफ जरूरी है. दूसरे यूजर ने इवेंट प्लानर्स पर निशाना साधते हुए कहा कुछ नया दिखाने के चक्कर में लोग बेसिक चीजों को भूल जाते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने इसकी प्रैक्टिकल पर भी सवाल उठाएं. एक यूजर ने लिखा आखिर होवरबोर्ड की जरूरत क्या थी, सिर्फ दिखावे के लिए. हालांकि सभी रिएक्शन नेगेटिव नहीं थे, कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिव और मॉडर्न आइडिया बताते हुए सराहा भी. एक यूजर ने लिखा आजकल शादी एक्सपेरिमेंटल हो गई है, इसमें गलत क्या है.

ये भी पढ़ें-IPL Viral Video: ऐसे मजे कौन लेता है... IPL में मुंबई की हार पर CSK फैंस ने किया तगड़ा रोस्ट, स्टेडियम का वीडियो वायरल

Published at: 25 Apr 2026 09:35 AM (IST)
Tags:Viral Wedding Videohoverboard wedding viral videowomen serving food hoverboardshow off culture weddingunique wedding trend
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Viral Video: शादी में होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाओं का वीडियो वायरल, शो-ऑफ कल्चर पर छिड़ी बहस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.