✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IPL Viral Video: ऐसे मजे कौन लेता है... IPL में मुंबई की हार पर CSK फैंस ने किया तगड़ा रोस्ट, स्टेडियम का वीडियो वायरल

कविता गाडरी   |  24 Apr 2026 03:22 PM (IST)

IPL Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान फैंस के बीच जबरदस्त रोस्टिंग देखने को मिल रही है.

IPL Viral Video: ऐसे मजे कौन लेता है... IPL में मुंबई की हार पर CSK फैंस ने किया तगड़ा रोस्ट, स्टेडियम का वीडियो वायरल

आईपीएल वायरल वीडियो

IPL Viral Video: अब आईपीएल सिर्फ मैदान पर खेले जाने वाला क्रिकेट मैच नहीं रहा, बल्कि स्टैंड्स में बैठे फैंस भी अपनी अलग-अलग एंटरटेनमेंट लीग चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान फैंस के बीच जबरदस्त रोस्टिंग देखने को मिल रही है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला खत्म हुआ तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया और कई अलग-अलग तरह से टीम को रोस्ट किया. सोशल मीडिया पर भी अब इस रोस्टिंग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. मुंबई की हार पर सीएसके फैन का रोस्ट शो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TATUPREM5555 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान सीएसके के फैंस मुंबई टीम को उसके सपोर्टर को मजाक के अंदाज में चिढ़ाते नजर आ रहे हैं. स्टेडियम में एक दर्शक क्रिकेटर की एक्टिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को रोस्ट कर रहा है, जिसके बाद पूरा माहौल ऐसा बन जाता है जैसे स्टेडियम में एक और मैच शुरू हो गया है. इस बार यह मैच बैट और बॉल का नहीं बल्कि रोस्टिंग का खेल चल रहा है. फैंस के एक्सप्रेशन और रिएक्शन भी वीडियो को और दिलचस्प बना रहे हैं. एक तरफ जहां सीएसके के फैंस इस रोस्टिंग को एन्जॉय कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और एमआई के फैंस चुपचाप यह सब देख रहे हैं. ये भी पढ़ें-Viral Video: मालगाड़ी पर चढ़ ड्रामा कर रहा था शख्स, ओवरहेड केबल ने बना दिया आग का गोला; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन यह वीडियो वायरल होते हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट किया. किसी ने इसे मजेदार बताया तो किसी ने ओवर भी कहा. इस वीडियो को देखकर एक यूजर लिखता है मुंबई इंडियंस की गजब बेज्जती है यार. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है भाई ने तो एमआई की पूरी बजा दी. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है ऐसे कौन मजे लेता है. एक और यूजर कमेंट करता है स्टेडियम में भी अलग ही मैच चल रहा है. कुछ और यूजर कमेंट कर कहता है फैंस भी क्या-क्या करते हैं मजा आ जाता है. एक यूजर कमेंट करके कहता है ट्रोलिंग ठीक है, लेकिन किसी खिलाड़ी का मनोबल नहीं गिरना चाहिए. वहीं कुछ मुंबई इंडियंस के फैंस कमेंट करते हुए कहते हैं मुंबई वालों का टाइम भी आएगा.  इसके अलावा कुछ और यूजर कमेंट करते हैं इस तरह की मस्ती खेल का मजा और बढ़ा देती है.

ये भी पढ़ें-Viral Video: सड़क पर दुल्हन की विदाई शूट कर रहा था फोटोग्राफर, आई कार और...; वीडियो अपने रिस्क पर देखें

Published at: 24 Apr 2026 03:22 PM (IST)
Tags:IPL Viral VideoVIRAL VIDEOMumbai Indian VS CSK matchCSK fans roast
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • IPL Viral Video: ऐसे मजे कौन लेता है... IPL में मुंबई की हार पर CSK फैंस ने किया तगड़ा रोस्ट, स्टेडियम का वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.