Trending News: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस एक बार फिर से तांडव मचा रहा है. हर तरफ कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. लोग डरे हुए हैं कि कहीं कोरोना उन्हें अपनी गिरफ्त में न लेले, लेकिन इटली में तो मामला कुछ और ही है. यहां लोग कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के साथ पार्टी करने के लिए 10 हजार रुपए तक खर्च कर रहे हैं. यह अपने आप में बेहद चौंकाने वाला है.
आखिर क्या है इस पागलपन की वजह
एक प्रतिष्ठित अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इटली में लोग टीकाकरण से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं. दरअसल इटली सरकार ने 1 फरवरी 2022 से 50 साल के ऊपर के सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है. ऐसा न करने पर उनपर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है. इसके अलावा उनकी नौकरी भी जा सकती है. ऐसे में लोग टीकाकरण से बचने के लिए नए-नए रास्ते खोज रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Watch: खाने में नमक और मसाले की जगह मिट्टी और रेत डालते हैं इस द्वीप के लोग, कारण कर देगा हैरान
पैसा खर्च कर कोरोना संक्रमित हो रहे लोगआपको बता दें कि कोरोना पॉजिटिव लोगों का कुछ समय के लिए टीकाकरण नहीं किया जाता है. इसलिए इटली के लोग कोरोना पॉजिटिव होना चाहते हैं, ताकि उनको टीका न लगवाना पड़े. यदि वे कोरोना पॉजटिव हो जाएंगे तो उन्हें कुछ समय के लिए टीका नहीं लगवाना पड़ेगा. हाल ही में Tuscany में एक कोविड पार्टी का खुलासा हुआ, यहां लोग कोरोना संक्रमितों के साथ डिनर कर रहे थे और शराब पी रहे थे. इस पार्टी में शामिल होने की फीस 11 हजार रुपए रखी गई थी. 'द डेली बीस्ट' ने इटली पुलिस के हवाले से बताया कि एक टीकाकरण विरोधी शख्स ने ऑनलाइन लिखा-'मैं अर्जेंट एक कोविड पॉजिटिव शख्स की तलाश कर रहा हूं. मैं इसके लिए पैसे देने को भी तैयार हूं.'
यह भी पढ़ें: Watch : खाना खा रहे एक शख्स से एक लड़के ने कर दी ऐसी फरमाइश, देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
