Girl Punches Boy: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कमाल के वीडियोज़ से आपका और हमारा पाला पड़ता रहता है. अजीबोगरीब हरकतों वाली वीडियोज़ (Weird Videos) भी सोशल मीडिया पर रोजाना वायरल होती रहती हैं. वहीं कई बार कुछ वीडियोज़ ऐसी भी वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देख हंसी तो आती है, लेकिन हैरानी भी होती है.

हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाइन में एक लड़की के पीछे एक लड़का खड़ा है. वो खुशी में डांस (Boy Dancing Behind Girl) कर रहा है. लड़की को ये बात पसंद नहीं आई और उसने जोरदार तरीके से लड़के के चेहरे पर एक मुक्का मार दी. 

लड़की ने लड़के को मारा मुक्का

इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है. हर किसी के मन में यही खयाल आ रहा है कि आखिर उस शख्स की गलती क्या थी? आप वीडियो में देख सकते हैं कि लड़के को सिर्फ इसलिए मुक्का पड़ा, क्योंकि वो डांस कर रहा था. लड़के ने लड़की को टच तक नहीं किया और लड़की ने बुरी तरह से लड़के को मुक्का मार दिया.

ट्विटर पर शेयर हुआ वीडियो

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर @Doctorajayita नाम की यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'क्या यह सही था?' इस वीडियो को देख लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'लड़की को ऐसे नहीं करना चाहिए था.' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'लड़के को ऐसे डांस करने की क्या जरूरत थी?'

ये भी पढ़ें- Watch: साइकिल से अजीबोगरीब स्टंट की कोशिश हुई बुरी तरह से फेल, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

ये भी पढ़ें- Magician ने तीन डिब्बों के साथ की Juggling, वीडियो देख घूम जाएगा सिर