✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गजब टोपीबाज महिला है! चेहरे पर मेकअप से बना दिए चोट के घाव, लोगों का घूम गया माथा

एबीपी लाइव   |  शेख इंजमाम  |  04 Apr 2025 10:29 AM (IST)

लड़की खुद वीडियो में चोट वाला मेकअप बनाते हुए कह रही है कि उसने इसी तरह से अपने मैनेजर को बेवकूफ बनाया और ट्रिप के लिए छुट्टी ले ली. इससे उसकी जॉब भी बच गई.

गजब टोपीबाज महिला है! चेहरे पर मेकअप से बना दिए चोट के घाव, लोगों का घूम गया माथा

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर टोपी बाजी का लेवल अब सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. छुट्टी लेने के लिए कोई पेट दर्द का बहाना बनाता है, तो कोई बुजुर्ग दादी की सौवीं बार तेरहवीं कर देता है. लेकिन जनाब, इस लड़की ने तो बहानेबाजी की कला में मास्टर डिग्री ही ले रखी है. एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने अपने चेहरे पर चोट जैसा मेकअप कर लिया और फिर बड़ी मासूमियत से अपने मैनेजर से छुट्टी भी झटक ली. अब वीडियो देख लोग कह रहे हैं. "ऐसी एक्टिंग देख के तो ऑस्कर वाले भी सोच में पड़ जाएंगे." लड़की खुद वीडियो में चोट वाला मेकअप बनाते हुए कह रही है कि उसने इसी तरह से अपने मैनेजर को बेवकूफ बनाया और ट्रिप के लिए छुट्टी ले ली. इससे उसकी जॉब भी बच गई.

ऑफिस से छुट्टी लेने का लड़की ने सुझाया अनोखा तरीका

ऑफिस में छुट्टी लेने के लिए लोगों के पास बहाने तो हजार होते हैं. कभी सिर दर्द, कभी पेट दर्द, तो कभी बिजली कटने का ड्रामा. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने छुट्टी लेने की बहानेबाजी को लीजेंडरी लेवल पर पहुंचा दिया है. एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वह अपने चेहरे पर गजब का मेकअप कर रही है. लेकिन यह कोई ब्यूटी व्लॉग नहीं, बल्कि ‘कृपया छुट्टी दें’ मास्टर प्लान है. लड़की ने अपने गाल और माथे पर चोट जैसे नकली निशान बना लिए, फिर कैमरे के सामने हंसते हुए मानों कह रही है. "बस! अब मेरा मैनेजर छुट्टी देने से मना नहीं कर सकता."

ट्रिप पर जाने से लेकर जॉब बचाने में काम आएगा ये जुगाड़

लड़की ने चोट का ये आईडिया आईटी वालों के लिए निकाला है जो कि ट्रिप पर जाना चाहते हैं लेकिन उनका बॉस उन्हें छुट्टी नहीं दे रहा है. लड़की कहती है कि इस तरह के मेकअप से एक बार मैंने अपने मैनेजर को भी बेवकूफ बनाया था, जिससे मेरी जॉब भी बच गई और मेरी ट्रिप भी पूरी हो गई. लड़की का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'बचा लो प्रभू पतियों को'

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो को Pritam Juzar Kothawala नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...गजब टोपीबाज महिला है भाई. एक और यूजर ने लिखा...मैनेजर ने ये वीडियो देख ली तो नौकरी जाना पक्का है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब तेरी नौकरी पक्का जाएगी बहन, बस मेल आने का इंतजार कर.

यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे

Published at: 04 Apr 2025 10:29 AM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEOCheater girl
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • गजब टोपीबाज महिला है! चेहरे पर मेकअप से बना दिए चोट के घाव, लोगों का घूम गया माथा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.