Trending Video: मोबाइल स्क्रॉल करते समय सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे रोचक वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनको पहले कभी नहीं देखा होता है. ऐसा ही एक वीडियो ऑनलाइन देखा है जिसमें कुछ छोटे मेंढक डहलिया के फूलों के अंदर मजे से बसे हुए दिखाई दे रहे हैं. नेटिज़न्स इस प्यारे वीडियो को देखकर हैरान हैं.
सोशल मीडिया पर कब और क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं होता है. इस दिलचस्प वीडियो को "स्नोहोमिश लैवेंडर फार्म" के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ पोस्ट किया गया कैप्शन कहता है कि, "तुरंत रुको! इतना मनमोहक. मेंढक इस डाहलिया को पूरे मौसम में पसंद करते रहे हैं."
वीडियो देखिए:
वायरल हुई दिलचस्प क्लिप
इस दिल छू लेने वाले वीडियो को एक महीने पहले शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद ये वीडियो तेजी से ऑनलाइन वायरल हो गया है. अब तक मेंढकों के इस वीडियो को 7.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या ही दिन केवल बढ़ रही है. इस वीडियो पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स भी आ चुके हैं जिससे ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
लोगों के आए दिलचस्प कॉमेंट
ये वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है और उनको कॉमेंट करने के लिए प्रेरित कर रहा है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा है कि, "इसे प्रेम करें! बहुत प्यारा !” एक दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है कि, "यह कमाल है !!" एक तीसरे ने लिखा है कि, "OMG मैंने इसे दो दिन पहले देखा और इसे 5 बार देख चुका हूं."
ये भी पढ़ें:
पापा की नन्ही परी ने साबुन से धो डाला लैपटॉप
