Dancing Elephant Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हुआ है. इसको देखने के बाद आप यकीनन थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे. वीडियो में एक हाथी सुपरस्टार रजनीकांत के गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है. वह रजनीकांत के गाने कावाला' पर डांस कर रहा है. वीडियो में हाथी की ड्रेस भी कमाल की है. लोग इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में एक हाथी रजनीकांत के मशहूर गाने 'कावाला' पर जमकर डांस करते दिख रहा है. वह  पैर उठा-उठाकर बड़े ही मस्त तरीके से थिरकते दिख रहा है. इतना ही नहीं, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. लोग इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार लूटा रहे हैं. 

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि ये किसी महोत्सव का है. देखने से ऐसा लग रहा है कि कोई इंसान हाथी के वेश में नाच रहा है. वीडियो देखकर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'क्या सच में ये हाथी है.', एक और यूजर ने लिखा, 'रजनीकांत का कौन फैन नहीं है.' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'बेहद शानदार वीडियो.' वीडियो पर कई और यूजर्स ने अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है. 

ये भी पढ़ें-

Video: कभी खाई है Pink कलर की Barbie Biryani? महिला का कारनामा देखकर घूम जाएगा दिमाग!