Trending Dog Hairstyle Video: जिस प्रकार से बच्चों को तरह-तरह से तैयार किया जाता है वैसे ही पालतू जानवरों (Pet Animals) के इंसान ये सुनिश्चित करते हैं कि उनके पालतू हमेशा टिप टॉप और प्यारे दिखें. ऐसे में अगर पालतू कुत्ते के फर्र बड़े हो तो उनसे भी इनके मालिक बढ़िया-बढ़िया हेयरस्टाइल बना देते हैं जैसा कि इस वीडियो में दिखाया गया है.

वीडियो के शुरुआत में एक टेक्स्ट इंसर्ट करके दिखाया गया है कि, "ब्रॉडी के विभिन्न हेयर स्टाइल." जाहिर सी बात है कि ब्रॉडी उस कुत्ते का नाम है जिसे इस वीडियो में आप अभी देखेंगे जो अब वायरल हो गया है. हमें यकीन है कि ये वीडियो देखकर आपके चेहरे पर स्माइल आ जायेगी और हो सकता है ये वीडियो आप एक से अधिक बार देखना चाहें.

वीडियो देखें:

कैसी लगी आपको कुत्ते की हेयरस्टाइल

वीडियो में आपने देखा कि कुत्ते ने कैसे अलग-अलग हेयरस्टाइल (Dog Hairstyle) बनाई हुई थी. इनमें से कुछ काफी बढ़िया थी तो कुछ बहुत मजेदार भी. इंस्टाग्राम पर इस कुत्ते के वीडियो पर दिया गया कैप्शन पूछता है, "दुनिया का सबसे बहुमुखी कुत्ता.आपका पसंदीदा कौन सा था?" कैप्शन में #goldendoodle, #doggrooming, #braids, #grooming और #tutorial जैसे कई हैशटैग भी डाले गए हैं. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Funny Video: कुत्ते ने मारी घोड़े की पीठ पर छलांग, यूजर्स को याद आई मजनू भाई की पेंटिंग!

Viral Video: क्या आप बता सकते हैं ये किसका घर है? वीडियो देखिए और खुद जान जाइए