Trending Video: जानवरों (Animals) में मौखिक रूप से खुद को व्यक्त करने की क्षमता नहीं होती है, लेकिन वो अपने कार्यों से खुद की बात दूसरों तक पहुंचाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियों बटोर रहा है. इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप एक कुत्ते को एक आदमी के साथ खाने की डिलीवरी करते हुए देख सकते हैं.
शिवांग नाम के यूजर ने 31 जुलाई को यह वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है. पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'सच्ची दोस्ती कुछ ऐसी दिखती है. कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कुत्ता अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा उसके साथ आएगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'इस प्यारे डिलीवरी बॉय का नाम जैक है, वह हमेशा डिलीवरी के लिए इस आदमी के साथ जाता है.' वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि एक शख्त जो स्कूटी पर पिज्जा डिलीवरी करने आता है, उसके साथ एक कुत्ता (Dog) भी होता है.
कमाल का है ये कुत्ता!
वीडियो में आप देखेंगे कि जिस दौरान शख्स डिलीवरी कर रहा होता है, तो कुत्ता भी उसी स्थान पर चुपचाप खड़ा रहता है. जब डिलीवरी बॉय जाने के लिए तैयार हो जाता है, तो कुत्ता स्कूटर तक जाता है और उसके सामने बैठ जाता है.
वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. इसी के साथ वीडियो को 1.64 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. दोनों के बीच के इस अटूट बंधन पर यूजर्स ने दिल खोलकर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो शानदार है. भगवान इन पवित्र आत्माओं की रक्षा करे.'
ये भी पढ़ें- Trending: शख्स ने बड़ी ही बेरहमी से खींची तेंदुए की पूंछ, IFS ने वीडियो शेयर कर लिख दी ये बात
ये भी पढ़ें- Trending Story: शादी का कार्ड या दवाई का पत्ता? अजीबोगरीब क्रिएटिविटी को देख चकराने लगेगा सिर
