Trending Dog Video: हर दिन ऑनलाइन हजारों वीडियो जानवरों के अपलोड किए जाते हैं जिसमें से कुछ वीडियो अपने अनोखे और मजेदार कंटेंट की वजह से तेज़ी से वायरल होने लगते हैं. इन वायरल वीडियो (Viral Video) में सबसे अधिक संख्या कुत्तों के वीडियो की होती है क्योंकि कुत्ते इंसान के सबसे करीब माने जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो कुत्ते का वायरल हो रहा है जिसमें ये कुत्ता नदी में बैठा पानी के बुलबुले (Bubbles) बना रहा है.

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता पानी में बैठा अपने पलों का आनंद ले रहा है. इस दौरान वो अपने मुंह कुछ देर पानी में डालता और अपनी सांसों से बबल्स बनाता. ऐसा ये कुत्ता कई बार करता मानो उसके लिए ये एक खेल बना गया हो जिसे वो कुत्ता एंजॉय कर रहा है.

वीडियो देखें:

 

देखा आपने, है ना ये बहुत ही मजेदार. बच्चों को तो अक्सर हमने बबल्स बनाकर एंजॉय करते देखा है, लेकिन ये पहली बार है कि कुत्ते की भी ऐसी कोई हरकत कैमरे में कैद हो गई है. इस वीडियो से यूजर्स को मालूम पड़ा कि एक कुत्ता कैसे बबल्स का दीवाना है.

फनी वीडियो के लिए फेमस है ये पेज

इस वीडियो को ट्विटर पेज "buitengebieden" पर शेयर किया गया है जो अक्सर अपने पेज पर ऐसे फनी वीडियो (Funny Video) शेयर करते रहता है. ट्विटर पर इस पेज के लगभग 1.3 फॉलोअर्स भी हैं जो बेसब्री से इस पेज पर कोई नया वीडियो अपलोड किए जाने का इंतजार करते हैं.

ये भी पढ़ें:

China: हाथी ने सूंड से उठाकर लौटाया बच्चे का जूता, नहीं यकीन तो खुद देख लीजिए वीडियो

मां की नकल करने के चक्कर में टीले से लुढ़क गया छोटा हाथी, वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी