Trending Dog & Butterfly Video: कुत्ते अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने प्यार और अपनेपन की वजह से चर्चा में रहते हैं. वो दूसरों के प्यार को समझकर अपनी तरह से भावनाओं को व्यक्त करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा, सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में कुत्ते और तितली के कुछ अनमोल पलों को दर्शाया गया है.
ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में आप एक प्यारे छोटे कुत्ते को एक नया दोस्त बनाते हुए देख सकते हैं. ये कुत्ता एक तितली को अपनी नाक पर बैठने देता है. बिना कोई हरकत किए ये कुत्ता धैर्यपूर्वक तितली को सूँघता है, लेकिन उसको कोई चोट नहीं पहुंचाता है.
वीडियो देखें:
पिल्ले के साथ तितली
इस प्यारे वीडियो को ट्विटर पर "Buitengebieden" नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है जो अक्सर अपने पेज से दिलचस्प और मजेदार वीडियो (Funny VIdeo) अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करता रहता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, "पिल्ला एंड ए बटरफ्लाई."
वीडियो को मिला मिलियन व्यूज़
इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है और करीब 5100 रीट्वीट भी मिल चुके हैं. यूजर्स ने कहा कि यह सबसे अच्छी चीज है जिसे उन्होंने आज सोशल मीडिया पर देखा है. कुत्ते (Dog) की कोमल प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को जीत लिया है.
ये भी पढ़ें:
Funny Video: भेड़ों पर नज़र रखने के लिए खुद भेड़ बन गया कुत्ता, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
Watch: छोटे बच्चे की सटीक गेंदबाजी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, यूजर्स बोले- Super Bowling
