Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन मजेदार वीडियो (Funny Videos) तेजी से वायरल होते हैं. इन वीडियोज़ को देख आपका और हमारा अच्छा-खासा टाइमपास हो जाता है. सोशल मीडिया पर लोग डांस के वीडियो (Dance Videos) भी अपलोड करते हैं. डांस के वीडियोज पोस्ट कर लोग अपनी प्रतिभा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ता है.
दरअसल, एक लड़की अपना डांस का वीडियो शूट कर रही थी तभी अचानक वहां एक कुत्ता (Dog) आकर उसका डांस खराब कर देता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'जरा जरा किस मी किस मी' गाना बज रहा है. इसी दौरान एक कुत्ता लड़की के करीब आता है.
लड़की को कुत्ते ने काटा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की कुत्ते को देखकर हड़बड़ा जाती है. उसके बाद वह कु्त्ते से दूर भागने लगती है, लेकिन कुत्ता उसे काट लेता है. लड़की अचानक वहां से भाग जाती है. लड़की इतना ज्यादा डर जाती है कि शायद वह कभी दोबारा वीडियो ही ना बनाए.
इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स को हंसी (Laugh) भी आ रही है और उन्हें लड़की पर तरस भी आ रहा है. कुछ यूजर्स लड़की के साथ हमदर्दी जता रहे हैं. वैसे तो ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन हाल के दिनों में एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Shrikant नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- धर्मेंद्र ने सही कहा था कि कुत्तों के सामने मत नाचना. 5 जुलाई को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.59 लाख बार देखा जा चुका है. इसी के साथ 5 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.
ये भी पढ़ें- Watch: लड़की के हाथ से बाज़ ने छीनी आइसक्रीम, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल
ये भी पढ़ें- Sky Lightning: आकाशीय बिजली के छूते ही पेड़ पर लगी आग, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो