जंगल में अक्सर चीते की रफ्तार और उसकी शिकार करने के तरीके चर्चा में रहते हैं. हालांकि, इस बार एक हिरण ने अपने अंदाज से सबको हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में चीता हिरण को पकड़ने की कोशिश करता नजर आता है. हिरण भी हार मानने के बजाय उसे काफी देर तक दौड़ाता रहता है. दोनों के बीच चल रही इस भागदौड़ में आखिर में कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि हिरण ने चीते को उसी के खेल में मात दे दी.
हिरण को पकड़ने के लिए चीते ने लगाई पूरी ताकत
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीता हिरण को अपना शिकार बनाने के इरादे से उसके पीछे लगा हुआ है. हिरण अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागता है और चीता उसे पकड़ने की लगातार कोशिश करता है. दोनों के बीच काफी देर तक पीछा करने का सिलसिला चलता रहता है. चीता अपनी रफ्तार और शिकार करने की कला का इस्तेमाल करता है, जबकि हिरण भी उसे चकमा देने में पीछे नहीं रहता. ऐसा लगता है कि चीता हिरण की चाल को समझने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हिरण हर बार उसके लिए नई चुनौती खड़ी कर देता है.
यह भी पढ़ें : घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
आखिरी पल में हिरण ने पलट दिया पूरा खेल
वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब हिरण की चाल से चीता चौंक जाता है. चीता जिस हिरण को अपना आसान शिकार समझ रहा था, वही उसके लिए मुश्किल बन जाता है. हिरण की तेजी और अचानक बदलती दिशा के चलते चीता उसे पकड़ नहीं पाता. देखते ही देखते शिकार करने की कोशिश नाकाम हो जाती है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि हिरण ने अपनी समझदारी और फुर्ती से चीते को खूब छकाया. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को मजेदार अंदाज में रिवर्स साइकोलॉजी से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि इस बार शिकारी को ही शिकार के पीछे दौड़ना पड़ गया.
यूजर्स बोले- हिरण ने चीते को ही मजा चखा दिया
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं कमेंट्स रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि चीता हिरण की टेक्निक समझने में लगा रहा, लेकिन आखिर में बाजी हिरण के हाथ लग गई. वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि चीते को इस बार हिरण ने ही मजा चखा दिया. एक यूजर लिखता है एकदम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए, हालत बदल दिए. लोगों ने लिखा कि हिरण ने तो चीते को खूब दौड़ाया और आखिरी समय पर पूरा खेल बदल दिया. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे जंगल की असली चालाकी बताया. वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं कि हर बार ताकत और रफ्तार ही काम नहीं आती, कभी-कभी सही समय पर चली गई चाल भी बड़े शिकारी को चौंका देती है.
यह भी पढ़ें : दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
