✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पंजाबी गाने पर थिरकी पाकिस्तानी टिकटॉकर, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

एबीपी लाइव   |  शेख इंजमाम  |  03 Apr 2025 04:05 PM (IST)

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 6 साल की बच्ची पटियाला सूट पहने पंजाबी नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही है. वीडियो देखकर आपका भी दिन बन जाएगा.

पंजाबी गाने पर थिरकी पाकिस्तानी टिकटॉकर, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

6 साल की बच्ची का डांस

सोशल मीडिया पर एक नन्ही परी ने इन दिनों तहलका मचाया हुआ है. छह साल की इस छोटी सी लड़की ने जब पटियाला सूट पहनकर पंजाबी नगाड़ों की धुन पर कमर मटकाई, तो देखने वाले दंग रह गए. क्यूटनेस और जोश का ऐसा कॉम्बिनेशन बहुत कम देखने को मिलता है. वीडियो वायरल होते ही लोग इसे "छोटी शकीरा" और "पंजाब की बिजली" कहने लगे हैं. शरीर की लचक ऐसी कि बॉलीवुड की अदाकाराएं भी शरमा जाए और जोश ऐसा कि अच्छे अच्छे इस नन्हीं परी के दीवाने हो गए. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे देखने के बाद आप भी अपने दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे.

6 साल की लड़की ने अपने पंजाबी डांस से बांधा समां

जी हां, सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस बार एक नन्ही परी ने जो तहलका मचाया है उसे देखने के बाद लोग अपने दांतों तले उंगलियां चबाने लगे हैं. छह साल की एक लड़की का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पटियाला सूट पहनकर पंजाबी नगाड़ों की धुन पर ऐसे ठुमके लगा रही है कि देखने वाले दंग रह गए. वीडियो में यह छोटी बच्ची पारंपरिक पंजाबी पटियाला सूट में नजर आ रही है.

जैसे ही नगाड़ों की गूंज सुनाई देती है, वह पूरे जोश के साथ अपनी कमर मटकाने लगती है और बेहतरीन एक्सप्रेशन्स के साथ धमाकेदार डांस करती है. उसके स्टेप्स इतने एनर्जेटिक हैं कि बड़े बड़े डांसर्स भी उसके सामने फीके लग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'बचा लो प्रभू पतियों को'

यूजर्स भी हुई कायल

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. किसी ने उसे छोटी शकीरा कहा तो कोई पंजाब की बिजली बताने लगा. एक यूजर ने लिखा, "इतनी एनर्जी कहां से आती है इस बच्ची में? पूरा पंजाब इसके ठुमकों पर झूम उठा." वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि इस नन्ही डांसर को किसी डांस रियलिटी शो में भेजना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस उम्र में तो हम अपनी मां का पल्लू नहीं छोड़ते थे, ये लड़की खुद लोगों की अम्मा बनी बैठी है.

यह भी पढ़ें: कोबरा और रसेल वाइपर में हो गई खूनी लड़ाई, वीडियो देख मुंह को आ जाएंगे गुर्दे

Published at: 03 Apr 2025 04:05 PM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEODance on punjabi Music
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • पंजाबी गाने पर थिरकी पाकिस्तानी टिकटॉकर, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.