Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं और दिन बना देते हैं. हालांकि, बच्चों की मासूमियत वाली वीडियो का अपना ही अलग चार्म होता है. इस बार भी एक ऐसी ही क्यूट क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक छोटी बच्ची का रिएक्शन देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
वीडियो में बच्ची जैसे ही पुलिस को देखती है, तुरंत अपने कान पकड़ लेती है. मानो बिना कुछ किए पहले ही माफी मांग रही हो, उसके बाद यह वीडियो वायरल हो जाता है और सोशल मीडिया पर लोग भी हंसते हुए मजेदार कमेंट करते दिखाई देते हैं. ये भी पढ़ें-ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों को दूध में से मक्खी की तरह निकाला, कैंसर पीड़ित शख्स को भी नहीं बख्शा,सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पुलिस को गश्त करते देख डर गई मासूम वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि पुलिसकर्मी एक इलाके में गश्त कर रहे होते हैं. तभी एक छोटी बच्ची की नजर उन पर पड़ती है. पुलिस को देखते ही बच्ची अचानक डर जाती है और तुरंत अपने कान पकड़ लेती है. उसकी यह मासूम हरकत देखकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं. आसपास के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस वाले भी उसकी यह हरकत देखकर हंसने लगते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में बच्ची का एक्सप्रेशन और उसका तुरंत कान पकड़ लेना इतना क्यूट है कि लोग बार-बार इस क्लिप को देख रहे हैं.
यूजर्स बोले, पक्का मां ने पुलिस के नाम से डराया होगा
यह वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया लगता है घरवालों ने पुलिस के नाम से डराया होगा. वहीं दूसरा कमेंट करता है पुलिस आ गई पुलिस. तो एक और यूजर कमेंट करता है कुछ किया नहीं फिर भी पहले ही माफी मांग ली. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है इतनी मासूमियत ने मेरा दिन बना दिया. एक और यूजर कमेंट करता है बच्ची जैसे कह रही हो कुछ किया नहीं लेकिन सॉरी. इसके अलावा एक यूजर बच्ची की पेरेंटिंग की तारीफ करते हुए कमेंट करता है बच्ची को अच्छी परवरिश मिली है, बच्चों में डर और भरोसा दोनों होना चाहिए. वहीं एक यूजर में मजाक में कमेंट किया शुक्र है बच्ची ने पुलिस वालों को 500 की पर्ची नहीं दिखाई. लास्ट में कुछ यूजर्स ने इसे अच्छी परवरिश बताया, वहीं कुछ ने मजाक में कहा बच्चे को पहले से ही पुलिस का डर सिखा दिया गया है.
ये भी पढ़ें-1 करोड़ 33 लाख रुपये का चालान! ओवर स्पीडिंग ने लगाई शख्स की लंका, यूजर्स का खुला रह गया मुंह
