✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IPL Couple Fight: उधर चल रहा था KKR vs LSG का मैच, इधर पवेलियन में हो गया गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड में कलेश, वीडियो वायरल

Advertisement
कविता गाडरी   |  11 Apr 2026 03:29 PM (IST)

IPL Couple Fight: कई बार स्टेडियम के अंदर भी ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जो मैच से ज्यादा चर्चा में आ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

IPL Couple Fight: उधर चल रहा था KKR vs LSG का मैच, इधर पवेलियन में हो गया गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड में कलेश, वीडियो वायरल

केकेआर बनाम एलएसजी मैच में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का झगड़ा

IPL couple fight: फिलहाल हमारे देश में आईपीएल मैच चल रहे हैं. आईपीएल मैचों में जहां एक तरफ मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश हो रही है. वहीं दूसरी ओर कई बार स्टेडियम के अंदर भी ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जो मैच से ज्यादा चर्चा में आ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मैच के दौरान पवेलियन में बैठे एक कपल के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है. यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का नया जरिया बन गया. वहीं इसे देख कर यूजर्स कई फनी कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. KKR vs LSG के मैच में पवेलियन में हो गया गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड में क्लेश बताया जा रहा है कि यह वीडियो केकेआर वर्सेस एलएसजी मैच के दौरान का है. इस मैच के बीच पवेलियन में बैठे एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच अचानक बहस शुरू हो जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही है और आसपास बैठे लोग भी इस पूरे सीन को नोटिस कर रहे हैं. वहीं वीडियो में कपल के बीच बहस का माहौल साफ दिखाई देता है. दोनों के हावभाव से लगता है कि माहौल थोड़ा गंभीर है, लेकिन आसपास बैठे लोग इसके इसे मजे के तौर पर देख रहे हैं. वहीं जब स्टेडियम से कैमरा इस कपल की ओर जाता है तो पूरा स्टेडियम इस कपल की लड़ाई के मजे लेने लगता है. आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं. इसके अलावा इस वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि झगड़े के बीच में जब कपल को पता चलता है कि कैमरा उनकी तरफ है तो एक पल को दोनों खुश हो जाते हैं. ये भी पढ़ें-Viral video: पत्नी का झगड़ा सड़क पर तमाशा, बीवी ने पत्थर मार-मारकर कूच दी पति की बाइक; वीडियो वायरल

Continues below advertisement

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी जमकर मजे लेना शुरू कर दिया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है मिशन अटेंशन सक्सेसफुल हो गया.  वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है लगता यह इसी लड़ाई की वजह से केकेआर मैच हार गई. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है अब हर घर की कहानी लाइव मैच में दिख रही है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कौन था जो रेंडम कपल को शूट कर रहा था. वहीं कुछ यूजर ने कपल के इस झगड़े को सिर्फ लाइमलाइट के लिए नाटक बताया. वहीं एक यूजर इस झगड़े को देखकर कहता है कि झगड़े से पता चलता है इन दिनों का प्यार हमेशा चलेगा कुछ यूजर्स ने इसे  सिर्फ फनी बताया तो कुछ ने लाइमलाइट को लेकर भी कपल से सवाल शुरू कर दिए.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-Viral Video: गाय के लिए रोटी लेकर पहुंचा कुत्ता, वीडियो देख यूजर्स बोले- दोस्ती करना कोई जानवरों से सीखे

Published at: 11 Apr 2026 03:29 PM (IST)
Tags:girlfriend Boyfriend fightKKR vs LSG viral videoIPL couple fightstadium argument viral
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • IPL Couple Fight: उधर चल रहा था KKR vs LSG का मैच, इधर पवेलियन में हो गया गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड में कलेश, वीडियो वायरल
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.