Shocking Viral Video: इन दिनों तेजी से बदल रही दुनिया के साथ हर कोई खुद को आधुनिक बनते देखना पसंद कर रहा है. जिसके कारण ज्यादातर लोग इसके दुष्परिणाम को समझे बिना ही कई बार गलत फैसले लेते नजर आते हैं. वर्तमान समय में छोटे से छोटे बच्चों को स्मार्टफोन पर वीडियो और गेम खेलते देखना आम बात हो गई है. इसके अलावा कुछ अपने बच्चों को 18 साल की उम्र से पहले ही बाइक थमा रहे हैं, जिसके कारण वह कई बार हादसों का शिकार हो जाते हैं.
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो की अमेरिका के गन कल्चर पर सवाल उठाते नजर आ रहा है. फिलहाल अमेरिका के गन कल्चर के कारण वहां कम उम्र में ही बच्चों के हाथों में बंदुकें दिखाई दे जाती हैं. फिलहाल वायरल हो रही एक वीडियो यूजर्स के रोंगटे खड़े करने के साथ ही उन्हें सकते में डालते नजर आ रही है.
बंदूक से खेलते नजर आया बच्चा
सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में डायपर पहने बच्चे को गोलियों से भरी एक पिस्टल को हवा में लहराते देखा जा रहा है. बच्चे की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जानकारी के अनुसार यह वीडियो अमेरिका के इंडियाना का बताया जा रहा है. वीडियो में छोटे से बच्चे को जिसकी उम्र मात्र दो साल आंकी जा रही है. उसके हाथ में एक बंदूक नजर आ रही है.
वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. ट्विटर पर इस वीडियो को @shannonrwatts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में जानकारी दी गई है कि बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्चे को इस तरह से खतरनाक हथियार खेलने के लिए देने पर यूजर्स उसके माता-पिता की आलोचना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Video: गुस्सैल हाथी ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को उठा कर फेंका,