दिल्ली मेट्रो हो या मुंबई मेट्रो, सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ने किसी मेट्रो से वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, मेट्रो के अंदर एक बच्चे की ओर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
यह मामला महा मुंबई मेट्रो से जुड़ा बताया जा रहा है. जहां एक बच्चे को मेट्रो के कोच के अंदर स्टंट करते देखा गया है. मेट्रो प्रशासन ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए यात्रियों और बच्चों के पेरेंट्स से अपील की है कि वह बच्चों को इस तरह की हरकतों से दूर रखें. क्योंकि यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि बाकी यात्रियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है. ये भी पढ़ें-Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, परिवार आया निशाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MMMOCL_Official के अकाउंट से वायरल वीडियो में एक बच्चा मेट्रो कोच के अंदर खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखाई देता है. बच्चे के स्टंट से लगता है कि थोड़ी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड कर मेट्रो प्रशासन को भेजा. इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो के साथ मेट्रो प्रशासन ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और यह दंडनीय भी हो सकता है. वीडियो शेयर करते हुए मेट्रो प्रशासन ने लिखा मेट्रो सार्वजनिक संपत्ति है और सभी यात्रियों की जिम्मेदारी है कि वह इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें. प्रशासन ने पेरेंट्स से खासतौर पर अपील की कि वह अपने बच्चों को मेट्रो के अंदर खेलना या स्टंट करना न सिखाएं क्योंकि इससे किसी भी समय हादसा हो सकता है.
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा मेट्रो हम सभी की संपत्ति है, बच्चों को अनुशासन सिखाना जरूरी है. दूसरे ने कहां से सीसीटीवी के जरिए बच्चे और उसके परिवार की पहचान करके उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए. वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाया जब यह सब हो रहा था तो किसी ने बच्चे को रोका क्यों नहीं. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया शहर में बच्चों को खेलने के लिए जगह कम है, इसलिए वह ऐसी जगह पर शरारत करते हैं, तो किसी ने मजाक में कमेंट किया मेट्रो के अंदर पूरा सर्कस चल रहा है.
ये भी पढ़ें-मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप
