✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप

Advertisement
कविता गाडरी   |  12 Mar 2026 07:36 AM (IST)

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में हजारों लोग सड़कों पर जुटे नजर आते हैं और इस दौरान आसमान में मिसाइल के धमाके सुनाई देते हैं.

मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप

ईरान का वायरल वीडियो

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में हजारों लोग सड़कों पर जुटे नजर आते हैं और इस दौरान आसमान में मिसाइल के धमाके सुनाई देते हैं. हैरानी की बात यह है कि धमाकों के बावजूद भीड़ वहां से हटने के बजाय नारे लगाती रहती है.  यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ईरान में नए सुप्रीम लीडर के रूप में मुज्तबा खामेनेई को चुना गया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह प्रदर्शन अमेरिका और इजरायल के खिलाफ और नए नेतृत्व के समर्थन में किया जा रहा था. इस वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में आ गया है. ये भी पढ़ें-साड़ी पहने भाभियों का तहलका, डीजे के सामने पतली कमर और घूंघट में किया जबरदस्त डांस; वीडियो वायरल

Continues below advertisement

मिसाइल के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर  @SyedHassanKazim नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वायरल क्लिप में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर खड़े दिखाई देते हैं. इस दौरान दूर कई मिसाइल के धमाके होते सुनाई देते हैं, लेकिन इसके बावजूद भीड़ वहां से भगाने के बजाय नारे लगाते रहती है. लोग हुसैन... हुसैन... और अमेरिका-इजरायल विरोधी नारे लगाते हुए सुनाई देते हैं. वीडियो शेयर करने वाले यूजर का कहना है कि यह प्रदर्शन नए सुप्रीम लीडर के समर्थन में था और लोग युद्ध के माहौल के बीच भी अपना विरोध दर्ज करा रहे थे.

दरअसल 28 फरवरी को हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की खबर सामने आई थी. इसके बाद ईरान में तनाव और बढ़ गया. वहींं कुछ ही दिनों के अंदर ईरान ने अयातुल्लाह अली खामेनेई  के बेटे मुज्तबा को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया. माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद अमेरिका और इजरायल के साथ का टकराव और बढ़ गया. वहीं नए नेतृत्व के ऐलान के बाद ईरान और इजरायल के बीच सैन्य कार्रवाई तेज होने की खबरें भी सामने आई है. रिपोर्ट में बहरीन और सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमलों की बात कही गई है. इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी माना की बारी हमलो के बावजूद ईरान की कुछ सैन्य क्षमता अभी भी बाकी है.

Continues below advertisement

 

 

सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है एक यूजर ने लिखा इतने धमाकों के बीच भी लोग डटे रहे, यह वाकया हैरान करने वाला है तो दूसरे ने लिखा इतना साहस कम ही देखने को मिलता है. वही एक दूसरे यूजर ने सवाल उठाया हमें कैसे पता कि वह कहां किस मकसद से इकट्ठा हुए थे. किसी ने लिखा यह तो सालों से लगने वाला वही नारा है, इसमें नया क्या है. एक यूजर ने दावा किया लोगों काे समर्थन दिखाने के लिए सड़कों पर जबरदस्ती लाया गया होगा.

ये भी पढ़ें-अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल

Published at: 12 Mar 2026 07:36 AM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOIran viral videomissile blast video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • मिसाइलों के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे ट्रंप
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.