Trending Cat Video: बिल्ली बहुत फुर्तीली जानवर होती है और अपने शिकार पर बड़ी तेज़ी से निशाना साधकर उसको पकड़ने की क्षमता भी रखती है. बिल्ली अक्सर मूविंग ऑब्जेक्ट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखती है और उस पर अचानक झपटती भी है. ऐसी ही एक बिल्ली का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, जिसमें वो टीवी देखते हुए गेंद पकड़ने की कोशिश कर रही है.
छोटी सी क्लिप में टीवी के सामने बैठा एक छोटा बिल्ली का बच्चा नजर आता है, जो बड़ी उत्सुकता से एक फुटबॉल मैच पर अपनी पारखी नजर बनाए हुए है. टीवी पर दिखाई दे रहे खिलाड़ी जैसे ही फुटबॉल को किक करते हैं, ये बिल्ली उस बॉल को हर बार पकड़ने की कोशिश करती दिखाई देती है. ये बिल्ली एक मौका भी नहीं छोड़ती है फुटबॉल पकड़ने का. यदि सच में इस बिल्ली को बॉल पकड़नी होती तो ये बढ़िया गोलकीपर कहलाती. नहीं यकीन है तो वीडियो देख लीजिए.
वीडियो देखिए:
बिल्ली है बेस्ट गोलकीपर
देखा आपने ये कितना मजेदार था. बिल्ली का फुर्तीलापन देखकर सभी लोग यही कह रहे हैं कि ये बेस्ट गोलकीपर इन द वर्ल्ड है. ट्विटर पर "@CatWorkers" नामक एक लोकप्रिय बिल्ली के वीडियो दिखाने वाले अकाउंट से इस दिलचस्प वीडियो को पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक 6.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक ट्विटर यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, 'क्या इस तरह के और भी टीवी फुटेज हैं? अगर वहाँ है तो मैं फुटबॉल देखना शुरू कर सकता हूँ." एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, "दुनिया में सबसे अच्छा गोलकीपर."
ये भी पढ़ें:
नेवले और सांप की लड़ाई के बारे में सुना होगा... इस वायरल Video में देखिए दोनों कैसे लड़ते हैं?
