Bihar Trending Video: हमारे देश में कभी भी कुछ भी हो सकता है. कई बार तो ऐसी चीज़ें हो जाती हैं, जिसके बारे में किसे ने कल्पना भी नहीं की होती. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो भी वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आप यही कहेंगे कि ये हमारे देश में ही मुमकिन है. 

चलिए अब वीडियो पर भी नजर डाल लीजिए. आप वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक सांड ने लोकल ट्रेन में (Bull Travels In Local Train) यात्रा की. हमें मालूम है कि ये हैरान करने वाला है, लेकिन वीडियो में आप इसकी सच्चाई से रूबरू हो सकते हैं. सांड ट्रेन में यात्रा करते हुए दिखाई दे रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला बिहार (Bihar) के भागलपुर (Bhagalpur) से सामने आया है. यहां ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के यात्री उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने सांड को ट्रेन की बोगी में खड़ा देखा. सांड को देखने के बाद कुछ यात्रियों ने बोगी को खाली कर दिया और वो दूसरी बोगी में चले गए.

सांड को सीट से बांधकर चले गए

इस पूरी घटना को लोगों ने कैमरे पर रिकॉर्ड भी किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमालपुर से साहिबगंज जा रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन जब मिर्जाचौकी स्टेशन पर पहुंची, तो यहां स्टेशन पर घूम रहे एक सांड को कुछ लोगों ने ट्रेन के अंदर चढ़ा दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने सांड को एक सीट से बांध भी दिया. 

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर Prakash Kumar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 5 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 1800 से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है.

ये भी पढ़ें- Viral Video: इस बच्चे की Maths Skills देख हैरान रह गई जनता, लोग बोले- ये तो जीनियस है

ये भी पढ़ें- Watch: समंदर में डूबती बच्ची की कुत्ते ने बचाई जान, दिल छू लेगा ये वीडियो