Trending Dulhan Ka Video: देसी शादियों में होने वाले समारोह के साथ ही साथ सुबह तक चलने वाली रस्में दूल्हा-दुल्हन (bride & groom) को बहुत थका देती हैं. खासतौर से दुल्हन के लिए ये सब कुछ ज्यादा ही थकाऊ हो जाता है क्योंकि अपनी शादी की अन्य रस्मों के लिए वो वैसे ही एक दिन पहले से ही व्यस्त रहती हैं.

बहुत सारी भारतीय शादियां अब भी सुबह तक चलती हैं क्योंकि फेरों से लेकर कन्यादान और विदाई में लंबा समय लग जाता है. ऐसे ही एक शादी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दुल्हन थकान की वजह से रस्मों के बीच ही सो जाती है.

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक देसी दुल्हन, जो सुबह की रस्में खत्म होने तक बेहद थकी हुई थी, उसे अपनी शादी में सोते हुए देखा गया है.

लाल जोड़े में सजी धजी बैठी इस दुल्हन को वीडियो में देर तक झपकी लेते हुए देखा गया है जबकि शादी की रस्में चल रही होती हैं. वीडियोग्राफर की नजर जैसे ही सोती हुई दुल्हन पर पड़ती है वो उसके क्लोज अप शॉट बनाने लगता है.

वीडियो देखिए:

 

 

दोस्तों ने बना लिया सोती दुल्हन का वीडियो

वीडियो में आपने देखा कि एक दुल्हन को लाल और नारंगी रंग का खूबसूरत लहंगा पहने सोफे पर बैठी है. उसका दूल्हा किसी रस्म को करने के लिए खड़ा रहता है उस दौरान दुल्हन को बैठे-बैठे नींद आती देखी जा सकती है. तब  उसके दोस्तों ने 'नींद में दुल्हन' का वीडियो रिकॉर्ड किया जबकि दुल्हन इस बात से पूरी तरह से अनजान थी.

दुल्हन ने शेयर किया अपना वीडियो

इस वीडियो को बैटरेड सूटकेस नाम की आईडी से ये कहते हुए शर रिया गया है कि ये दुल्हन मैं ही हूं. इंस्टाग्राम पर निम्नलिखित कैप्शन के साथ इस वीडियो को पोस्ट किया गया है: “यहां आती है सोई हुई दुल्हन. जब सुबह के 6.30 बज चुके हों और शादी अब भी चल रही हो."

ये भी पढ़ें:

Video: मिठाई न खाने पर दूल्हा-दुल्हन में हुई थप्पड़बाजी, शादी में छिड़ गई जंग, लोग बोले पूरे 36 गुण मिल रहे हैं

Viral Video: दुल्हन ने गड्ढों से भरी सड़क पर कराया फोटोशूट, यूजर्स बोले- रोड है या तालाब!