Viral Video: आपने प्यार करने वालों के कई किस्से कहानियां सुने और शायद देखे भी होंगे. कभी-कभी प्यार में लोग ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. आपने ये कहावतें तो ज़रूर सुनी होगी की 'लव और वॉर में सब जायज़ है', लेकिन इन कहावतों को सच में बदलने वाले लोग आज भी मौजूद हैं. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में देखने को मिला. जहां एक आशिक़ दुल्हन का गेटअप कर अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुस जाता है, जहां उसकी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही होती है. दुल्हन के परिवारवाले लड़के को पकड़ लेते हैं और उसके बाद जो हुआ वो देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
दुल्हन बनकर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा आशिक
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने दुल्हन बने एक शख्स को पकड़ा हुआ है. वीडियो में शख्स लाल रंग की साड़ी, विग, चूड़ियां और गहने पहने दिखाई दे रहा है. लड़के ने मेकअप भी किया है. लड़के ने घूंघट से अपना मुंह ढ़का हुआ है. दरअसल लड़का दुल्हन का रूप बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था. लेकिन उसका प्लान बेकार हो गया है और दुल्हन के परिवारवालों ने उसे पकड़ लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले कि परिवार के लोग पुलिस को इस घटना की सूचना दे पाते, वह व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ भाग जाता है.
देखें वीडियो
यह भी पढ़े: Watch: सांप से पंगा लेना लड़के को पड़ा भारी, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
वीडियो पर लोग कर रहे कमेंट्सवीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट memewalanews द्वारा शेयर किया गया है और कैप्शन दिया है की 'इंडिया प्यार करने वालों का देश है, एक शख्स दुल्हन बन अपनी प्रेमिका से मिलने उसकी शादी में पंहुचा यह केवल इंडिया में ही हो सकता है' इस वीडियो को लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
