Boy playing with snake: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते हैं. वीडियो के लिए लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं करते. कुछ वीडियो वाकई इतने खतरनाक होते हैं जिन्हें देखकर आप डर जाएंगे. जानवरों के साथ खतरनाक स्टंट करने या उनके साथ छेड़छाड़ करने के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का सांप के साथ जो हरकत कर रहा है उसे देखकर आप चौक जाएंगे. वैसे भी सांप को देखकर हर किसी की हालत खराब हो जाती है. हालांकि, लड़के को सांप के साथ पंगा लेना काफी भारी पड़ गया. 

सांप से पंगा लेना लड़के को पड़ा भारीवायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का किसी फैक्ट्री में एक सांप के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है. लड़का सांप के मुंह पर बार-बार फूंक मार रहा है. सांप भी काफी लंबा और खतरनाक लग रहा है. लड़के के बार-बार फूंक मारने पर सांप भड़क जाता है. सांप कुछ कर नहीं पाता क्योंकि लड़के ने उसकी गर्दन पकड़ी हुई है. जैसे ही लड़का सांप को अपने सिर के पास लाता है और पकड़ ढीली करता है. सांप फौरन उसे काट लेता है. जिसके बाद लड़के की हालत खराब हो जाती है. वीडियो को देखकर वाकई कोई भी घबरा ही जाएगा.

देखें वीडियो  

यह भी पढ़े: Trending: यहां कोरोना पॉजिटिव लोगों के संग डिनर करने के लिए 10,000 रुपये तक खर्च कर रहे लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

वायरल हो रहा वीडियोयह खतरनाक वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @Folico_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो काफी वायरल हो रहा है और नेटिजन्स इस पर काफी कमेंट भी कर रहे है. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने सलाह देते हुए लिखा है, 'सांप कोई खेलने की चीज नहीं है.' वहीं, ज्यादातर लोगों ने लड़के की हरकत को बेवकूफाना करार दिया है. हालांकि, कुछ यूजर्स ने लड़के को लेकर चिंता भी जताई है.