दुर्घटनाएं कभी भी घट सकती है. हादसे कभी पहले बताकर नहीं होते हैं. वहीं कई बार ये घटना कैमरे में भी कैद हो जाती है. अब सोशल मीडिया पर दुर्घटना से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जिसने भी देखा हैरान रह गया. वीडियो काफी भयानक है. वहीं हादसे में कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में एक यात्री नाव में आग लग गई. आग लगने के बाद वहां धुंए का गुबार बन गया. नाव में आग इतनी फैली की वहां सब जलकर राख हो गया. वहीं दूर से भी इस आग के कारण उठे धुंए का गुबार देखा जा सकता है.

घटना को लेकर सामने आया है कि यह घटना फिलीपिंस की है. यहां एक यात्री नाव में आग लग गई. आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है. फिलीपिंस तटरक्षक बल ने बताया कि सोमवार 23 मई को क्यूजोन प्रांत में यह घटना हुई. हालांकि इस हादसे में 105 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आग किसी वजह से लगी. फिलहाल आग लगने की वजह की तलाश की जा रही है. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं. वहीं कमेंट बॉक्स में लोग घटना को लेकर शोक व्यक्त कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:Viral Video: लोटे में फंस गया लंगूर के बच्चे का सिर, फिर हुआ कुछ ऐसाViral Video: एक ही बार में एक शख्स ने बनाई 5 सुपरहीरोज की ड्राइंग, वीडियो कर देगा हैरान