Evening Viral Video: तेजी से बदल रहे समय के साथ ज्यादातर लोग अपनी लाइफ में काफी व्यस्त रहते हैं. ऐसे में समय मिलने पर लोगों को शांति और सुकून की तलाश में सोशल मीडिया (Social Media) पर खाक छानते देखा जाता है. सोशल मीडिया पर अक्सर हमें ऐसे कंटेंट देखने को मिल ही जाते हैं जिसे देख हर किसी को काफी सुकून मिलता है.

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो काफी वायरल होते हैं, जिनमें प्रकृति के शानदार रूप को निहारते देखा जाता है. ऐसे वीडियो यूजर्स को काफी पंसद आते हैं. जिसे वह लूप में लगाकर देखे जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे देख यूजर्स काफी प्रभावित हुए हैं.

सोने की तरह चमक रहा पानी

वायरल हो रही इस क्लिप को जिओ सफारी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में ढलती शाम के अनेकों रंगों को एक साथ एक ही वीडियो में देखा जा रहा है. जिसमें एक पक्षी को चलते देखा जा सकता है. वहीं नदी के पानी को सोने की तरह चमकता औऱ आसमान आसमान में बादल के बीच लाल हुआ आसमान हर किसी का ध्यान अपनी और खींच रहा है. यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. जिसे देख हर कोई इसे शेयर करते देखा जा रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर 34 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं वहीं 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो को देख इंप्रेस हुए यूजर्स लगातार कमेंट करते देखे जा रहे हैं. जिसे देख यूजर्स इसे सबसे बेहतरीन शाम बता रहे हैं. वहीं कई इसे सबसे प्यारा वीडियो करार दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःरोती हुई महिला को घोड़े ने दिया दिलासा, दिल जीत लेगा ये Video

देवर-भाभी के बंपर डांस ने उड़ाया गर्दा, वायरल हो गया धांसू Video