Trending Horse & Lady Video: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Viral Video) होने का कोई भी क्राइटेरिया नहीं हैं, यहां कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है. खासकर पशु-पक्षियों के वीडियो यहां सबसे ज्यादा देखे जाते हैं और पसंद भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो घोड़े का वायरल हुआ है जो रोती हुई महिला को सांत्वना देता हुआ प्रतीत होता है.

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (twitter video) में आप एक उदास महिला को घोड़े के अस्तबल में बैठा देखेंगे. इसके इर्दगिर्द घोड़े भी नजर आ रहे होते हैं. वीडियो में दिए गए कैप्शन से पता चलता है कि महिला ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया है, जिसकी वजह से वो बहुत इमोशनल हो रही है. इसी बीच उसे रोने के लिए घोड़ों के कंधों का सहारा लेते वीडियो में देखा जा सकता है.

वीडियो देखिए: 

महिला हुई इमोशनल

ये वीडियो काफी इमोशनल (Emotional Video) है जो महिला और घोड़ों के बीच की बॉन्डिंग को दर्शाता है. ये वीडियो जानवरों का इंसान की भावनाओं को समझ पाने का बढ़िया उदारहरण है. ये दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

नेटिज़न्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को पहले आईएफएस अधिकारी प्रवीण कस्वां ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं और यूजर्स इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

मिट्टी के टीले पर खेलते हाथी के बच्चों का Video वायरल, आप भी देखकर मुस्कुराएंगे

Viral Video: बैग टांगकर स्कूल पहुंची छात्रा, क्लास में बैग खोला तो उसमें निकली नागिन