Trending Bangluru Video: कहते हैं इंसान अनुभवों से बहुत कुछ सीखता है और ये अनुभव अगर कड़वे हों तो इंसान की सोच तक बदल देता है. ऐसा ही कुछ बेंगलुरु के कपल के साथ हुआ, जब पति को सड़क पर पड़े गढ्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार होना पड़ा और जान जाते-जाते बच गई, तब दोनों ने इन गढ्ढों को भरने की ठानी.

बेंगलुरू का एक कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक वीडियो में गड्ढा भर रहा है. एक ट्विटर पेज के मुताबिक ये दंपति ऐसा इसीलिए कर रहा है क्योंकि इसी गड्ढे के कारण पति एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया था और वो तब मरते-मरते बच गया था. वायरल हुए वीडियो में ये दोनों पति-पत्नी दुर्घटनास्थल पर मिट्टी की एक बोरी लाकर, गड्ढे भरते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो देखिए:

दुर्घटना को दावत देते गढ्ढे

ट्विटर पेज पर वीडियो शेयर करते समय लिखा गया है कि, "आज सुबह नागमणि का पति गड्ढे की वजह से एक निकट मृत्यु से बच गया. दोनों पति-पत्नी गड्ढे के पास आ गए और कम से कम मिट्टी भर दी, ताकि कोई घायल न हो या मर न जाए. यह #NammaBengaluru सड़कों की स्थिति है, कम से कम अब @BBMPCOMM @BSBommai #SpeakUpBengaluru जागो."

मुख्यमंत्री को भी किया गया टैग

प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने के लिए, वीडियो ट्वीट करते समय, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और शहर के नागरिक निकाय बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMC) के आयुक्त, आईएएस अधिकारी तुषार गिरी नाथ को भी टैग किया गया है.

ये भी पढ़ें: एक बार में एक साथ 15 पोर्ट्रेट बना लेती है ये लड़की