✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल

Advertisement
कविता गाडरी   |  20 Mar 2026 04:05 PM (IST)

बेंगलुरु से सामने आए इस वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर के ऑटो के अंदर मेटा का आईडी कार्ड लटका हुआ नजर आता है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.

बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल

बेंगलुरु ऑटो वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. टेक इंडस्ट्री में लगातार हो रहे ले ऑफ के बीच यह वीडियो और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है. दरअसल, बेंगलुरु से सामने आए इस वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर के ऑटो के अंदर मेटा का आईडी कार्ड लटका हुआ नजर आता है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या यह ड्राइवर कभी मेटा में काम करता था या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है. इस तरह से कई लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड के पीछे खड़े होकर एक पहिए पर चलाई बाइक, छपरी के स्टंट देख कांप जाएगा आपका भी कलेजा

Continues below advertisement

बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला मेटा का आईडी कार्ड यह वायरल वीडियो एक पैसेंजर की ओर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें वह ऑटो में बैठा हुआ है और कैमरा सामने ड्राइवर की तरफ घूमता है. इस दौरान ऑटो के अंदर ऊपर की तरफ एक आईडी कार्ड लटका हुआ दिखाई देता है, जिस पर मेटा का लोगो साफ नजर आता है. वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा टेक ले ऑफ हीटिंग डिफरेंट दिस ईयर. यानी वह इस तरफ इशारा कर रहा था कि शायद यह ड्राइवर पहले किसी बड़ी टेक कंपनी में काम करता था, हालांकि बाद में वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने खुद माना कि उसने ड्राइवर से इस बारे में कंफर्म नहीं किया. ऐसे में यह साफ नहीं है की आईडी कार्ड ड्राइवर का है या फिर किसी दूसरे यात्री का छूट गया था, जिसे उसने वहां टांग दिया. वहीं ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे टेक इंडस्ट्री में हो रही छंटनी से जोड़ दिया तो कुछ नहीं इसे सिर्फ एक इत्तेफाक बताया.

यूजर्स के मजेदार और तीखे कमेंट्स वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स इसे देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट भी करने लग गए हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया क्या पता किसी का कलेक्ट कर लिया हो. एक यूजर ने वीडियो बनाने वाले को लेकर कमेंट किया कि क्या तुमने ऑटो वाले से कंफर्म किया कि यह उसी का आईडी कार्ड है शायद यह किसी और का छूट गया हो. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है स्टील ऑटो वाला किसी एमएनसी कंपनी के एम्पलाई से ज्यादा अच्छा कमा रहा होगा. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया मेटा से ऑटो तक का सफर. वहीं एक और यूजर लिखता है असली कमाई ऑफिस जाने में नहीं, ऑफिस भेजने में है. इस वीडियो के बाद कई यूजर ने मजाक-मजाक में साइड हसल की बात भी कह दी.

ये भी पढ़ें-कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे

Published at: 20 Mar 2026 04:05 PM (IST)
Tags:Bengaluru auto viral videoMeta ID card in autotech layoffs discussionauto driver viral clip
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.