✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट

Advertisement
कविता गाडरी   |  13 Mar 2026 04:29 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी का पुराना पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महीनों पहले गैस सप्लाई की रुकावट की बात कही थी. बताया जा रहा है कि उनका यह पोस्ट सितंबर 2025 का है.

5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट

एलपीजी संकट के बीच वायरल ट्वीट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे चल रही जंग का असर इन दिनों देश में भी दिखाई दे रहा है. देश के कई शहरों में इन दिनों एलपीजी गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट सेक्टर इससे प्रभावित बताई जा रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी का पुराना पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महीनों पहले गैस सप्लाई की रुकावट की बात कही थी. बताया जा रहा है कि उनका यह पोस्ट सितंबर 2025 का है लेकिन अब जब एलपीजी की कमी की खबरें सामने आई है तो यह ट्वीट फिर चर्चा में आ गया है. ये भी पढ़ें-गैस खत्म हो गई तो जुगाड़ तो है न, बंदे ने कपड़े वाले प्रेस पर बना डाली रोटी; देखें वीडियो

Continues below advertisement

5 महीने पहले की गई थी भविष्यवाणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ज्योतिषी प्रशांत किनी ने सितंबर 2025 में एक पोस्ट किया था. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मार्च 2026 के बाद भारत में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की सप्लाई में रुकावट आ सकती है और सप्लाई चैन प्रभावित हो सकती है. वहीं अब जब मिडिल ईस्ट में वॉर के चलते कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी की कमी की खबरें आने लगी है तो उन्होंने 11 मार्च को वही पुराना ट्वीट दोबारा शेयर करते हुए लिखा कि यह भविष्यवाणी उन्होंने करीब 5 महीने पहले ही कर दी थी. इसके बाद उनका यह ट्वीट एक बार फिर वायरल हो गया और उनके ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं

सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए चौंकाने वाले रिएक्शन ज्योतिषी के पुराने ट्वीट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने पूछा क्या आप बता सकते हैं कि यह समय कब खत्म होगा. वहीं दूसरे ने मजाक में लिखा अगर भविष्य बता पाते तो आप दुनिया का सबसे अमीर आदमी क्यों नहीं बन गए. एक यूजर ने कहा अभी कोई कमी नहीं है, लोग बस डर के कारण ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं. वहीं किसी ने लिखा देखते हैं मार्च 2026 के बाद सच में क्या होता है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया आपकी भविष्यवाणी अक्सर सच निकलती है. कई एक यूजर ने तो ज्योतिषी से यहां तक पूछ लिया कि क्या ईरान खाड़ी देशों पर हमला करना बंद कर देगा और हालात कब नॉर्मल हो जाएंगे. वहीं कुछ यूजर्स नहीं भविष्यवाणी को गलत बताते हुए कहा कि ज्योतिषी का अंदाजा गलत निकला. गैस की कोई कमी नहीं है, भारत सरकार उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए इसे कंट्रोल कर रही है.

ये भी पढ़ें-साइलेंट हीरो: रोड डिवाइडर पर हर दिन पौधों को पानी देता है ये शख्स, इंटरनेट पर लोग कर रहे सलाम

Published at: 13 Mar 2026 04:29 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOLPG Shortage in Indiagas supply crisis
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • 5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.