✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बिग बॉस की इन जोड़ियों की लव स्टोरी आज बन गई है हेट स्टोरी

एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क   |  29 Sep 2019 08:00 AM (IST)
बिग बॉस की इन जोड़ियों की लव स्टोरी आज बन गई है हेट स्टोरी
1

रियलिटी शो 'बिग बॉस' 13 आज से टीवी पर ऑन एयर होने जा रहा है. शो में एंट्री को लेकर सभी प्रतिभागियों ने अपनी कमर कस लिया है. सीजन 12 को मिली जुली प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स इस बार भी शो को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. 'बिग बॉस' के अब तक के सफर में हर साल कई जोड़ियां शो के दौरान बनती हैं. जिनमें से कुछ शो के खत्म होते ही टूट जाती हैं तो कुछ का रोमांस थोड़ा लंबे समय तक चलता है. आज हम आपको उन्हीं जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शो के खत्म होते ही अपने रिश्ते को भी खत्म कर दिया.

2

'बिग बॉस' के 7वें सीजन में गौहर खान और कुशाल टंडन लव-बर्ड बन खूब चर्चा में रहे. शो के दौरान दोनों को बहुत ही करीब देखा गया. शो के बाहर जाने के कुछ दिनों के बाद तक इनका रिश्ता कायम रहा. लेकिन कुछ समय बाद कुशाल ने गौहर के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सार्वजनिक कर दिया था.

3

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली का रोमांस 'बिग बॉस' के सातवें सीजन का हॉट टॉपिक रहा. तनीषा के घर वाले पहले इस रिश्ते के खिलाफ थे. घर के बाहर जाने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. खबरें यहां तक आईं कि दोनों ने सगाई कर ली है. लेकिन इसके कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बनीं.

4

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का प्यार 'बिग बॉस' 8 का चर्चित मुद्दा रहा. अपने इस प्यार के लिए तो एक बार करिश्मा सलमान तक से भिड़ गई थीं. 'बिग बॉस' के खत्म होने के बाद दोनों ने एक और रियलिटी शो लव स्कूल को साथ में होस्ट किया. बाद में दोनों की लवस्टोरी हेटस्टोरी में बदल गई.

5

'बिग बॉस' 8 के हाइलाइट्स में से एक टॉपिक गौतम गुलाटी और डायन्ड्रा की लवस्टोरी भी थी. शो के दौरान दोनों को कई बार किस करते भी देखा गया. लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. एक इंटरव्यू के दौरान गौतम ने इस रिश्ते अपनी बड़ी गलती बताया.

6

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और अश्मित पटेल के इश्क ने खूब तहलका मचाया था. ये दोनों 'बिग बॉस' 4 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. शो के दौरान दोनों बेहद करीब आए थे. खबरों की मानें तो अश्मित ने वीना के कपड़े भी धोए थे. लेकिन 'बिग बॉस' के खत्म होते ही दोनों का रिलेशन टिक नहीं पाया.

7

'बिग बॉस' सीजन 4 की टीआरपी अचानक उस समय बढ़ गई जब शो की कंटेस्टेंट सारा खान के ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट की घर में एंट्री हुई. अली ने सारा को प्रपोज करते हुए शो पर ही शादी करने का फैसला किया. लेकिन 'बिग बॉस' के घर से बाहर जाते ही ये रिश्ता टूट भी गया. अली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सारा से शादी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था.

8

सना खान और विशाल करवाल का प्यार 'बिग बॉस' 6 में परवान चढ़ा था. लेकिन इसके बाद विशाल के शो से बाहर जाते ही इनका प्यार भी खत्म हो गया.

9

'बिग बॉस' 2 में राहुल महाजन और पायल रोहतगी का रोमांस तो सबको याद ही होगा. शो के दौरान कई ऐसे पल आए जब दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब देखे गए. दोनों के स्विमिंग पूल वाले सीन ने तो खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो में मोनिका बेदी की एंट्री होने पर राहुल ने पायल को छोड़ मोनिका से रोमांस करना शुरु कर दिया. शो खत्म होने के बाद पायल ने राहुल पर आरोप लगाया कि उन्होंने शो के दौरान मुझे सिर्फ टाइम पास समझा.

10

'बिग बॉस' 5 में पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल भी इश्क लड़ाते नजर आए थे. शो के बाद आकाशदीप ने पूजा के लिए टैटू तक बनवा डाला. जिसको आकाशदीप ने अपने प्यार की निशानी बताया. लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया.

11

राहुल महाजन और पायल रोहतगी के रोमांस ने 'बिग बॉस' 2 में काफी सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन इसके बाद राहुल पायल को छोड़ शो में आईं मोनिका बेदी से इश्क लड़ाने लगे. हालांकि शो के खत्म होते ही ये दोनों अलग हो गए.

12

'बिग बॉस' 6 की शुरुआत में विशाल करवाल अपनी को-कंटेस्टेंट रहीं सना खान के साथ रोमांस करते नजर आए. लेकिन इसके बाद विशाल, करिश्मा कोटक के नजदीक आ गए. शो के बाद दोनों शादी करने का प्लान बना रहे थे. लेकिन दोनों का प्यार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • बिग बॉस की इन जोड़ियों की लव स्टोरी आज बन गई है हेट स्टोरी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.