सुनील ग्रोवर ने उड़ाया कपिल शर्मा के साथी का मजाक, बदले में मिला यह जवाब...
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. छोटे पर्दे से दूर चल रहे सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर कपिल शर्मा के साथी चंदन प्रभाकर का मजाक उड़ाया है. हालांकि, चंदन ने भी उनको इसी लहजे में जवाब भी दे दिया है.
हाल ही में चंदन ने कपिल शर्मा के साथ हुए विवाद को भूलाते हुए 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी की है. अब चंदन प्रभाकर शो में पहले ही की तरह 'चंदू चायवाले' का किरदार निभा रहे हैं.
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में झगड़ा हो गया था. इस झगड़े के बाद चंदन प्रभाकर ने भी सुनील का साथ देते हुए कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह दिया था.
हालांकि, चंदन ने भी सुनील ग्रोवर की बात को मजाक में लिखा. चंदन ने हंसते हुए सुनील ग्रोवर का जवाब देते हुए लिखा, 'हाहाहा...पाजी मेरे शरीर का यह हाव-भाव इस इमारत की खूबसूरती की वजह से ही है.
सुनील ग्रोवर ने इस तस्वीर पर ट्वीट करते हुए चंदन का मजाक बनाया. सुनील ने लिखा, 'इस तस्वीर के जरिए तुम क्या कहने की कोशिश कर रहे है, क्या तुम अपने हाव-भाव को बयां कर रहे हो या फिर तुम्हारे पीछे जो यह खूबसूरत इमारत है उसकी बात कर रहे हो.'
बता दें कि हाल ही में चंदन प्रभाकर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'कई बार आपके शरीर का हाव-भाव आपको परिभाषित करता है.'