सलमान से लेकर नवाजुद्दीन तक का इंटरव्यू कर चुके थे करण, यहां जानें उनकी पांच अनजानी बातें
करण परांजपे ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भी हिस्सा लिया था.
करण परांजपे ने कई शो होस्ट किए थे. सलमान खान की फिल्म सुल्तान की रिलीज से पहले उन्होंने सलमान के लिए शो होस्ट किया था.
खास बात ये ही की करण ने बीफोरयू चैनल के लिए कई चैट शो होस्ट किए थे.
बाद में सलमान अपने भाई सोहेल खान के साथ भी करण के शो में गए थे.
करण अपनी सेहत को लेकर बहुत जागरुक रहा करते थे. वो घंटों जिम में पसीना बहाते थे.
सोमवार को उनकी मां ने उन्हें घर में मृत पाया. अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. हम आपको उनके बारे में पांच ऐसी बातें बता रहे हैं जो शायद आप अब से पहले नहीं जानते होंगे.
टेलिविजन जगत इस वक्त अभिनेता करण परंजापे की मौत की खबर से सदमे में हैं. करण सिर्फ 26 साल के थे. करण को उनके शो दिल मिल गए से पहचान मिली थी. करण अपनी मां के एकलौते बेटे थे और वो मां के साथ ही रहते थे.
जाने माने लेखक और निर्देशक अमोल गुप्ते कॉलेज में करण के प्रोफेसर थे.