नेहा कौल ने प्रेग्नेंसी में कराया खास फोटोशूट, बेबी बंप पर कराया ऐसा टैटू कि तस्वीरें हो रही हैं वायरल

बाद में उन्होंने 'लव मैरिज या अरैंज मैरिज', 'एक थी नायिका', 'तू मेरा हीरो', 'दहलीज' जैसे शोज किए. साथ ही नेहा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में भी काम किया है. फिल्म में वो राजा भैया यानी जिमी शेरगिल की बहन आयुषी के रोल में नजर आई थीं.
नेहा ने इंडस्ट्री के बाहर लेजली सिंह से शादी की है. नेहा कौल ने टीवी सीरियल 'जिंदगी का हर रंग गुलाल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि नेहा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं.
आपको बता दें कि नेहा का ये पहला बच्चा है. ऐसे में जाहिर सी बात है कि पहली बार मां बनने को लेकर नेहा काफी एक्साइटेड हैं.
टेलीविजन सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' की लीड एक्ट्रेस नेहा कौल बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने लेटेस्ट बेबी बंप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है.
नेहा कौल ने फोटो शेयर करते हुए फैन्स और फ्रेंड्स से बच्चे को अपनी बेस्ट विशेज देने को कहा है.
नेहा इस तस्वीर को उनके फैंस सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके बेबी बंप पर एक ब्लैक कलर की पेटिंग बनी हुई है. जिसमें से बेबी कोख से बाहर झांकता दिख रहा है.
खुद नेहा ने मदर्स डे पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट किया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.
पीले रंग की इस ड्रेस में कराए फोटोशूट में नेहा काफी खूबसूरत अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं.