'नागिन 3' ने TRP लिस्ट में कायम की बादशाहत, सलमान का शो टॉप 20 से भी नदारद
हर हफ्ते आप इस इंतजार में होंगे कि आखिर बीते हफ्ते टीवी रेटिंग के पायदान पर टेलीविजन एंटरटेंमेंट के किस शो और सीरियल ने बाजी मारी है? हम पूरा टीआरपी चार्ट लेकर हाजिर हैं. यहां जानिए किस सीरियल को दर्शकों ने दिया है बड़ा झटका, किसको हाथों-हाथों लेते हुए बना दिया है इस हफ्ते का नंबर वन शो.
खास बात यह है कि इसी हफ्ते सुपरस्टार सलमान खान के गेम शो 'दस का दम' का भी टीआरपी रेटिंग में फ्लोर टेस्ट हुआ है. सलमान का यह टीआरपी लिस्ट में टॉप 20 में शुमार नहीं हो पाया है.
देखें बार्क इंडिया की तरफ से जारी किए गए टॉप-5 टीवी सीरियल के आंकड़े.
वहीं कलर्स के डांसिंग रियलिटी 'डांसिंग दीवाने' को इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में 7592 इंप्रेशन के साथ दूसरा स्थान हासिल हुआ है.
जी टीवी का ही मशहूर शो 'कुण्डली भाग्य' इल हफ्ते 6671 इंप्रेशन के साथ टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर रहा.
टीआरपी लिस्ट में जी टीवी के मशहूर सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' को इस हफ्ते 6240 इंप्रेशन के साथ पांचवा स्थान हासिल हुआ है.
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बाकी सीरियल को पछाड़ते हुए कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल 'नागिन' के सीजन तीन ने एंट्री ली है. अपने पहले हफ्ते में ही टीआरपी रेंटिंग में 10805 इंप्रेशन का भारी व्यूवरशिप हासिल करते हुए नागिन 3 टीआरपी चार्ट में टॉप पर पहुंच गया है.
पिछले हफ्ते इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'कुमकुम भाग्य' 7508 इंप्रेशन के साथ नंबर तीन पर है.