✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

'द कपिल शर्मा शो' पर चैनल ने लगाया ब्रेक, यहां जानें सारी वजहें...

ABP News Bureau   |  01 Sep 2017 08:41 AM (IST)
1

पिछले कुछ समय में 'द कपिल शर्मा शो' के ऑफएयर होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन सोनी टीवी की ओर से हाल ही में कपिल शर्मा का कॉन्ट्रेट एक साल के लिए बढ़ाया जा चुका है.

2

इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और बुरी खबर है. सोनी चैनल की ओर से कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' को बंद करने का फैसला किया गया है. चैनल का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते शो की शूटिंग बार-बार कैंसिल हो रही थी. कपिल शर्मा के शो को बंद करने के साथ ही चैनल ने उनके राइवल माने जाने वाले कृष्णा के शो के जरिये उन्हें रिप्लेस करने का फैसला भी कर लिया है. हालांकि, चैनल ने कपिल शर्मा के शो को हमेशा के लिये बंद नहीं किया है.

3

चैनल के अधिकारी की ओर से कपिल शर्मा के शो को ब्रेक देने की बात बताता हुए कहा गया है कि वह शनिवार और रविवार रात को 9 बजे कृष्णा अभिषेक का शो 'ड्रामा कंपनी' टेलीकास्ट होगा.

4

कपिल शर्मा की खराब तबीयत को देखते हुए सोनी चैनल की ओर से उनके शो को ब्रेक देने का फैसला किया गया है. हालांकि, इसके साथ ही अभी यह नहीं बताया है कि आखिर कितने समय के बाद कपिल शर्मा सोनी टीवी पर एक बार फिर वापसी करेंगे.

5

इस विवाद के बाद से ही एक तरफ जहां कपिल शर्मा के शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही थी तो दूसरी ओर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शो की शूटिंग भी कैंसिल होने लगी. शो के शूटिंग कैंसिल होने की वजह से शाहरुख खान, 'मुबारकां' की स्टार कास्ट और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड स्टार्स को बिना प्रमोशन के ही शो के सेट से वापस जाना पड़ा था.

6

कपिल शर्मा के लिए इस मुश्किल वक्त की शुरुआत करीब 6 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में हुए झगड़े से हुई थी. इस झगड़े की वजह से सुनील ग्रोवर के साथ चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुंगधा मिश्रा ने शो को अलविदा कह दिया था. हालांकि, चंदन प्रभाकर तो कपिल शर्मा से विवाद सुलझ जाने के बाद शो पर वापस लौट आए थे, लेकिन अली असगर और सुंगधा ने कपिल के राइवल कृष्णा का शो ज्वाइन कर लिया.

7

बता दें कि इस वक्त कपिल शर्मा अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. लंबे समय तक दर्शकों को एंटरटेन करके टीआरपी में पहले नंबर पर रहने वाला कपिल शर्मा को शो इन दिनों टॉप 20 से भी बाहर चला गया है. कपिल शर्मा के इस बुरे वक्त में हाल ही में उनका शो ज्वाइन करने वाली उपासना सिंह और भारती सिंह ने भी नये शोज को ज्वाइन कर लिया है.

8

पिछले काफी समय से ही ऐसी रिपोर्ट्स आती रही हैं जिनमें बड़े फिल्मी सितारों के कपिल शर्मा शो के सेट पर घंटों तक इंतजार करने का दावा किया जा रहा था. कपिल शर्मा ने हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान इस बात को स्वीकार भी किया था कि इन दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है और उन्हें इसके चलते हॉस्पिटल में एडमिट भी होना पड़ा.

9

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है जब कपिल शर्मा की वापसी होगी तब उनके शो के टेलीकास्ट होने का टाइम भी बदल दिया जाएगा. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अब कपिल शर्मा को वापस आने पर रात 10 बजे का टाइम स्लॉट दिया जा सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • टेलीविजन
  • 'द कपिल शर्मा शो' पर चैनल ने लगाया ब्रेक, यहां जानें सारी वजहें...
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.